Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित

     

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के सचेतक दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा साढ़े चार से झामुमो-कांग्रेस कर रही झूठ की खेती, आने वाला समय भाजपा का, निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल करने तक विश्राम नही करेंगे।

     

     

    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। रविवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में पोटका स्थित त्रिपाठी भवन के सभागार में आयोजित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा के सचेतक दीपक प्रकाश, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो एवं पूर्व विधायक मेनका सरदार मुख्यरूप से शामिल हुए। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पोटका विधानसभा के छह मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष एवं उनकी समिति के सदस्यों को सादर सम्मानित कर आभार जताया गया। वहीं, राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया गया।

     

     

    समारोह में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव में सांसद बिद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए पोटका विस के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के प्रति आभार जताया और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ मज़बूती के साथ पूरी तन्मयता से संगठन के कार्यों और जनता की समस्याओं पर संघर्ष का आह्वान किया। इससे पहले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सांसद बिद्युत महतो एवं कार्यकर्ताओं के संग हाता चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। समारोह के प्रारंभ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को राज्यसभा के सचेतक बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर शुभकामनाएं व्यक्त की। दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्नेह हेतु आभार जताया।

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सचेतक दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पोटका विधानसभा में अच्छी लीड के साथ चुनाव जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसन्न विधानसभा चुनाव में अपने-अपने बूथ को जीतने के लिए तैयारी तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की मुहिम को पूरी मजबूती से जारी रखने की बात कही।

     

     

     

    दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में ध्वस्त कानून व्यवस्था और बेदम हो चुकी स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय हो गयी है। सरकार के साथ बड़े-बड़े अधिकारी ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग के जरिये दिनदहाड़े वसूली में लगे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टास्क सौंपते हुए कहा कि सभी को इस समारोह के संवाद और संकल्प को बूथ स्तर तक लेकर जाना है। दीपक प्रकाश ने कहा कि साढ़े चार से झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार झूठ की खेती ही कर रही है। आज प्रदेश का युवा, महिला, किसान, दलित, आदिवासी, मजदूर सभी खुदको ठगा हुआ अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठे वादे और सब्जबाग दिखाकर सत्ता हासिल की जा सकती है, ये झामुमो-कांग्रेस के लोग भलीभांति जानते हैं। इसलिए चुनाव से पूर्व फिरसे जनता को छलने और उन्हें भ्रमित करने के लिए झूठे वादों का पिटारा खोला जा रहा है। लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं को इनके झूठ और वादाखिलाफी पर जनता को जागरूक करना है। आने वाला समय भाजपा का है, जब तक हम इस निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर नहीं कर देंगे तब तक चैन और विश्राम से नही बैठेंगे।

     

     

    वहीं, जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो ने पोटका विधानसभा क्षेत्र से अच्छे मतों से विजयी प्राप्त करने पर सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्र सरकार की दर्जनों महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ज़रूरतमंद और योग्य लोगों को बिना किसी भेदभाव के मिला है। परंतु राज्य सरकार की उदासीनता और विकास विरोधी रवैये के कारण जिले की कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर अड़चन पैदा की गई। सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि आगामी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान में दमदार वापसी करेगी, जिससे कि पूरे झारखंड का सर्वांगीण विकास तेज गति से होगा। कहा कि राज्य की हेमंत सरकार ने गरीबों के हक को मारकर सिर्फ अपनी तिजोरी भरने और राज्य की प्राकृतिक संसाधनों की सत्ता के संरक्षण में लूटने और लुटाने का कार्य किया है।

     

     

     

    सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के दौरान उनके प्रयासों से कई बंद माइंस लगातार खुल रहे थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने इस दिशा में पूरी तरह से आंख मूंद ली है और जनहित के भी कोई काम नहीं कर रही है। इसके साथ ही, नगर निकाय नही कराने पर सरकार को घेरते हुए बिद्युत महतो ने कहा कि झारखंड हाई कोर्ट ने निकाय चुनाव नही कराने को ‘लोकतंत्र की हत्या करने’ की संज्ञा दी है। ये वही लोग हैं जो दिन भर संविधान की दुहाई देकर लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों को माननीय हाई कोर्ट ने करारा जवाब दिया है। सरकार निकाय चुनाव इसलिए नही कराना चाहती है ताकि वह शहरी स्थानीय निकायों को नियंत्रित कर सके और अपने भ्रष्टाचार के खेल को जारी रख सके।

    पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि साढ़े चार वर्षों में झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड में सिर्फ लूटने का काम किया है। बालू, जंगल, जमीन समेत प्राकृतिक संसाधनों को जमकर लुटा गया। इसी लूट के कारण मंत्रियों व कई अधिकारियों के घर से नोटों के ढेर बरामद होते रहे हैं। राज्य में जब-जब जेएमएम और कांग्रेस की सरकार बनी है तब-तब जमकर लूट-खसोट किया गया है। साढ़े चार साल से गांवों का विकास नहीं हुआ, विकास के एक भी कार्य नही हुए हैं।

     

    कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला मंत्री सह कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक मनोज राम एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के विस सह संयोजक सुबोध झा ने किया।

    सामरोह के दौरान पार्षद सूरज मंडल, पार्षद पार्वती मुंडा, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार, मनोज सरदार, गणेश सरदार, मुखिया देवी, कुमारी भूमिज, नीरज सिंह, अनील मोदी, राजीव सिंह, मुखिया दुखनीमाई सरदार, विभीषण सिंह सरदार, दुलाल मुखर्जी, संतोष भंज, संदीप शर्मा बौबी, सुदीप डे, हलधर दास, रबींद्र नाथ सरदार, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, बेहुला नायक, धनंजय उपाध्याय, रतन सोनकर, चंद्रशेखर गुप्ता, विष्णु कुंभकार, शर्त सिंह देव, खेलाराम बेसरा, बिद्युत महतो समेत मंडल पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, भवन प्रभारी, भवन सह प्रभारी, विभिन्न बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यगण मौजूद रहे

    अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में पोटका विधानसभा के कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘तुलसी जयंती समारोह के अन्तर्गत श्रीहनुमान रुप सज्जा प्रतियोगिता सम्पन्न’
    Next Article सामाजिक संस्था यात्रा ने अपने चौथा स्थापना दिवस पर लगाया फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.