Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना
    Breaking News Headlines धर्म

    जम्मू से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जम्मू से 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना

    जम्मू: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा मंदिर में हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए शुक्रवार को 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    सभी तीर्थयात्री कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों पर पहुंचने के बाद 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए रवाना होंगे।

    अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 2,66,955 तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किए हैं।

     

     

    कश्मीर के दो आधार शिविर से 52 दिवसीय यात्रा औपचारिक रूप से 29 जून को शुरू हुई थी और इसका समापन 19 अगस्त को होगा। यह वार्षिक तीर्थयात्रा जम्मू के कई इलाकों में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बीच कड़ी सुरक्षा के साथ जारी है।

    कठुआ जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के वाहन पर हमला कर दिया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से इलाके में व्यापक तलाशी अभियान भी जारी है।

    अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए भगवती नगर आधार शिविर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

     

     

     

    उन्होंने बताया कि 165 वाहनों में सवार 4,433 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था तड़के तीन बजे आधार शिविर से रवाना हुआ। इस दौरान केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानें ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि 2,713 तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक पहलगाम मार्ग चुना है जबकि 1,721 तीर्थयात्री अपेक्षाकृत छोटे (14 किलोमीटर के) लेकिन कठिन बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे।

    उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के 15वें जत्थे के साथ अब तक 81,644 श्रद्धालु जम्मू से अमरनाथा यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल: भूस्खलन से त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें, 60 यात्री डूबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Next Article असम में नहीं सुधरे हालात, बाढ़ से लगभग 14 लाख लोग प्रभावित

    Related Posts

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    भूमि को हरित बनाओ

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.