Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूरो कप : नीदरलैंड को 2-01 से हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
    Headlines राष्ट्रीय

    यूरो कप : नीदरलैंड को 2-01 से हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    यूरो कप : नीदरलैंड को 2-01 से हराकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड
    लंदन. सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर खेलने उतरे ओली वाटकिंस ने स्टॉपेज टाइम में निर्णायक गोल दागकर इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार यूएफा यूरोपियन चैंपियनशिप (यूरो कप) फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कराया। डॉर्टमुंड में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को 2-1 से हराया। मैच के अंतिम समय में वाटकिंस ने कोले पालमेर द्वारा मिले पास पर कॉनर्र से शानदार गोल दागा और टीम को निर्णायक बढ़त दिलाने में सफल रहे। इंग्लैंड का सामना अब खिताबी मुकाबले में स्पेन से होगा जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल मैच में फ्रांस को 2-1 से मात दी थी।

     

     

    इंग्लैंड की इस मुकाबले में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और जावी सिमंस ने सातवें मिनट में ही गोल कर नीदरलैंड को शुरुआती बढ़त दिला दी थी। हालांकि, इंग्लैंड ने भी वापसी करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और हैरी केन ने 18वें मिनट में मिली पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला हॉफ बराबरी पर छूटा, जबकि दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने बढ़त लेने की पुरजोर कोशिश की। मुकाबला अतिरिक्त समय में जाता दिख रहा था, लेकिन तभी सब्स्टीट्यूट खिलाड़े के तौर पर उतरे वाटकिंस ने पालमेर द्वारा मिले पास पर स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में गोल करने का मौका नहीं गंवाया।

     

     

    गारेथ साउथगेट की टीम इंग्लैंड का अभियान इस यूरो कप में भी शानदार रहा है और वे लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रहे हैं। इंग्लैंड की कोशिश 1966 के बाद अपना पहला बड़ा खिताब जीतने की है। इसके लिए उसे फाइनल में स्पेन के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना होगा

     

     

    जिसने अब तक शानदार खेल दिखाया है। नीदरलैंड 1988 में जर्मनी में आयोजित पिछले यूरो में अपनी जीत दोहराने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन उनकी वर्तमान टीम में मार्को वैन बास्टेन या रूड गुलिट जैसी स्टार खिलाड़ी की कमी दिखी। अगर नीदरलैंड की टीम सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहती तो यह 2010 विश्व कप के फाइनल की तरह मुकाबला होता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली यूनिवर्सिटी में मनुस्मृति पढ़ाने का प्रस्ताव रद्द, UG कोर्स से हटाया गया टेक्‍स्‍ट
    Next Article गुरमीत सिंह संधावालिया बने मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.