Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्रीपद संभालते ही एक्शन में मंत्री बन्ना गुप्ता,कड़रू स्थित एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मंत्रीपद संभालते ही एक्शन में मंत्री बन्ना गुप्ता,कड़रू स्थित एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2024Updated:July 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्रीपद संभालते ही एक्शन में मंत्री बन्ना गुप्ता,कड़रू स्थित एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण

    *सरकार का अनाज जनता की थाली तक पहुंचे यही कांग्रेस का सपना: मंत्री बन्ना गुप्ता*

    *गंदगी और बोरियों में कम अनाज को देख भड़के बन्ना, कहा-लेट आने वाले और जनता के अनाज की चोरी करने वाले अधिकारीयों पर होगी कड़ी कार्यवाई*

    *मंत्री बोले जनता की अनाज के हर कण का लेंगे हिसाब, कार्यप्रणाली सुधारे अधिकारी नहीं तो छोडेंगे नहीं*

    गरीबों के अनाज के भंडार घर कहे जाने वाले एफसीआई गोदाम कडरू का गुरुवार को मंत्री बन्ना गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया जिससे कि अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को जब मंत्री के आने के सूचना मिली तो भागते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचे. जहां विभाग के मंत्री को सामने देख उनके हाथ-पांव फूलने लगे.

    अनाज के आसपास में गंदगी देख मंत्री बन्ना गुप्ता भड़क गए. वहीं संबंधित लोगों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि अनाज की बोरियों का वजन कराया गया. जहां कई बोरियों में अनाज की मात्रा कम मिली. उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जिम्मेवार दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

    खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का चार्ज संभालते ही मंत्री बन्ना गुप्ता रेस हो गये. गुरुवार को जेएसएफ एंड सीएससीएल यानी झारखंड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिडेट के कडरु, रांची स्थित स्टेट गोदाम में पहुंच गये. लेकिन उस वक्त कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा था.

    कुछ देर इंतजार करने के बाद आपूर्ति निगम लिमिटेड के पदाधिकारियों को फोन किया गया. फोन के बाद कुछ अधिकारी हांफते हुए गोदाम पहुंचे. खामियों से नाराज मंत्री ने स्टॉक का मिलान करना शुरू किया. उसमें भी एक माह का डाटा इंट्री अपडेट नहीं मिला. इस पर विभागीय मंत्री ने पदाधिकारियों को फटकार लगाई.

    उन्होंने फोन पर वरीय अधिकारीयों को चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में सुधार लाने का निर्देश दिया, उन्होंने चेताया कि गरीबों का अनाज चोरी करने वाले और लापरवाही बरतने वाले लोगों को बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेंगे चाहे वो कोई भी हो!

    इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने फ़ूड सिक्योरिटी बिल लागू कराया था ताकि देश में कोई भूखा न रहे, सरकार का अनाज गरीब के थाली तक पहुंचे यही हमारे नेता राहुल गाँधी जी की सोच है, उन्होंने मुझे ये जिम्मेदारी देते हुए निर्देश दिया कि गरीबों को कभी भूखा न सोना पड़े, निरीक्षण में कई गड़बड़ी मिली हैं जिसे बर्दास्त नहीं किया जाता और इसको लेकर जो भी दोषी होंगे कड़ी कार्यवाई उनपर होगी!

    इससे पहले भी कल पदभार संभालने के बाद हुए वरीय अधिकारीयों के साथ बैठक में उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा था कि जनता के अनाज का एक एक कण उनतक पहुंचना चाहिए, समयबद्ध तरीके से योजना के अनुरूप चीजों का वितरण सुनिश्चित करना चाहिए!

     

    1. झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक के प्रभार से नीरज कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है।

    उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने माननीय मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले श्री बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में पाई गई अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी ने नीरज कुमार त्रिपाठी को गोदाम प्रबंधक के प्रभार से निलंबित कर दिया।

    नीरज कुमार त्रिपाठी रातू में जनसेवक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSFC) के कडरू-2 गोदाम प्रबंधक का प्रभार दिया गया था।

    मंत्री खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले श्री बन्ना गुप्ता के औचक निरीक्षण के क्रम में गोदाम में कई प्रकार की अनियमितता पायी गयी। चीनी, चना दाल के स्टॉक में कमी पाई गई। साथ ही गोदाम का रख-रखाव भी सही नहीं पाया गया था।

    को निलंबित कर दिया गया है। कुमार सिन्हा ने माननीय मंत्री खाद्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ का धरना
    Next Article विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.