Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

    नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं।

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह बुधवार को 73 साल के हो गए।

     

     

    रक्षा मंत्री को बधाई देते हुए मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मंत्रिमंडल के एक मूल्यवान सहयोगी। एक ऐसे नेता, जिनका उनकी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक सम्मान है। कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर वह सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वह भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की अगुवाई कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

     

     

     

    उत्तर प्रदेश के रहने वाले सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी और फिर भाजपा की युवा शाखा में शामिल हो गए।

     

     

     

    सिंह की छवि एक गैर-विवादास्पद नेता की है। चाहे सहयोगी दल हों या विपक्षी, पेचीदा मुद्दों पर आम सहमति बनाने के लिए वह अक्सर पार्टी की पसंद रहे हैं।

    वह वर्तमान में लोकसभा में लखनऊ संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस में आपसी रंजिश को लेकर युवक को मारी गोली,अपराधी फरार
    Next Article सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों ने ‘‘अनिश्चितकालीन’’ हड़ताल की घोषणा की

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.