Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की आहूत बैठक संपन्न

    जरूरी स्थलों में शौचालय की व्यवस्था को कराने का निर्देश

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (डीडब्लूएससी) की बैठक आहूत की गई।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*_

    बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य योजना के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण का प्रमुख उद्देश्य गांवों को खुले शौच मुक्त की स्थिति को बनाए रखना और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव तथा स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन युक्त बनाना है।

    वहीं इस दौरान ओडीएफ प्लस के 07 घटकों यथा खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखना, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, गोबर-धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन एवं मलीय कचरा प्रबंधन से जुड़े जिला अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    *_विभिन्न विभाग आपसी समन्वय बनाकर करें कार्य_*

    उन्होंने फेज टू से जुड़े कार्यों को 15वें वित्त आयोग पंचायती राज, मनरेगा ग्रामीण विकास नगर विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारी को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

    _*लोगों को शौचालय का उपयोग करने हेतु अवेयरनेस कैंपेन चलाएं*_

    वहीं बताया गया कि जिले के कुल 1071 ग्रामों में से 1051 गांव यानी 98.13 प्रतिशत गांव ओडीएफ प्लस घोषित हो चुके हैं। वहीं ओडीएफ प्लस मॉडल (5 स्टार) विलेज के रूप में जिले के 101 ग्राम को डिक्लेयर किया गया है। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी शौचालय बने हुए हैं, उसका उपयोग लोग करें इस हेतु अवेयरनेस कैंपेन चलाएं। लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता है, इसे सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न स्थलों में आवश्यकता के अनुरूप शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    _*सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाएं रोक*_

    वहीं इसके अलावा उन्होंने ठोस एवं तरल कचरा अवशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी हाल में किसी भी स्तर पर ना हो, इसे सुनिश्चित करवाएं।

    वहीं बैठक में उपायुक्त ने ग्राम पंचायत लेवल में सेग्रेशन शेड के निर्माण कार्य की जानकारी ली, बताया गया कुल लक्ष्य 118 में से 28 का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    कार्यशाला में राज्य स्तरीय प्रतिनिधि श्री संजय कुमार पांडेय ने भाग लिया तथा कचरे से होने वाली बीमारियों कचरा प्रबंधन व ऊर्जा संरक्षण पर जानकारी दिया। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें व इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए, खाने में पोषक तत्व शामिल करने आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई और जिला स्तरीय स्वच्छता पहल के लिए मूल्यवान संदर्भ और मार्गदर्शन प्रदान किया।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण झा, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के निर्देशानुसार कॉलेजों में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में रिवैंपड सीआरएस पोर्टल से संबंधित विभिन्न कार्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आहूत

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.