Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद किशन दुबे , रसौली कटवा हमले में शहीद सैनिकों को किया नमन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद किशन दुबे , रसौली कटवा हमले में शहीद सैनिकों को किया नमन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद किशन दुबे , रसौली कटवा हमले में शहीद सैनिकों को किया नमन

    आज झारखंड के लाल वीर शहीद किशन दुबे के पुण्यतिथि पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर और अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि देकर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया। इस अवसर पर भारत माता की जय एवं शहीद किशन दुबे अमर रहे के नारे से वातावरण गूँजमय हो गया ।ज्ञात हो वीर शहीद कॉन्स्टेबल किशन कुमार दुबे ,सुपुत्र श्रीमती जगमाया देवी कश्मीर के कुपवाड़ा करम पोस्ट नौगांव में तैनात थे ।9 जुलाई 2015 को वीर गति को प्राप्त हुए,श्रीनगर के बारामूला सेक्टर की लीपा घाटी में 9 जुलाई, 2015 को पाकिस्तानी फौज और रेंजर की गोलीबारी में जमशेदपुर के परसुडीह कीताडीह त्रिमूर्ति चौक निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवान किशन दुबे शहीद हो गए थे। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य की टीम सैन्य समाज एवं नागरिक परिवेश के लोग स्थान पर पहुंची एवं शहीद के फोटो पर माल्यार्पण कर सभी ने उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवम जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिकों ने अपनी श्रद्धांजलि झारखंड के लाल किशन दुबे को अर्पित की। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार सिंह एल बी सिंह, सुखविंदर सिंह ,जसवीर सिंह, वरुण कुमार, हवलदार मनोज सिंह, पेट्टी अफसर शैलेंद्र कुमार सिंह,हवलदार सतेंद्र सिंह,पेट्टी ऑफिसर संजय कुमार सिंह,सीपीओ आर पी ठाकुर,हवलदार कमल कुमार सिंह सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे ।

    कल हुए जम्मू कश्मीर में कठुआ रसौली में आतंकवादी द्वारा किए हैं कायराना हमले में शहीद जवान जो मां भारती के लिए वीरगति को प्राप्त हुए,परिषद उन्हें नमन करता है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर जमशेदपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष जमशेदपुर में शहीदों वीरगति प्राप्त करने वाले में वीर कैप्टन सजन सिंह मलिक,नायक प्रदीप कुमार,कैप्टन अंशुमान सिंह,
    नायाब सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह नायक, विनोद सिंह,राइफल अनुज सिंह नेगी,राइफल आदर्श सिंह नेगी शामिल है।

    दया भूषण
    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस के हत्थे चढा अपराधकर्मी गणेश सिंह !
    Next Article उपायुक्त के निर्देशानुसार कॉलेजों में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    Related Posts

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    September 7, 2026

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    September 7, 2026

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    September 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दृष्टिबाधित युवाओं ने रचा इतिहास, लद्दाख की दुर्गम चोटियों पर दिखाई हौसले की उड़ान

    सबल के प्रयासों से दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, लद्दाख में लहराया तिरंगा

    होर्मुज संकट और चीन की दूरगामी चाल

    हिमालय पिघला तो प्रभावित होगा आधा एशिया

    नवी मुंबई: पुलिस महकमे में भूचाल! स्पेशल ब्रांच के ASI ने ऐरोली के लॉज में किया सुसाइड, वीडियो और नोट में तीन अधिकारियों पर टॉर्चर का गंभीर आरोप

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.