Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा कल

    समारोह की सफलता को लेकर भाजपा ने की व्यापक तैयारी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी एवं प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह होंगे शामिल

    जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बुधवार को एन एच 33 स्थित डॉल्फिन क्लब एंड रिसॉर्ट, डांगा में होने वाले जुगसलाई विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। एक ओर जहां कार्यक्रम को लेकर जुगसलाई विधानसभा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का मौहाल है। तो वहीं, भाजपा ने समारोह की सफलता को लेकर पूरे जोर-शोर से तैयारियां की है।

     

     

    कार्यक्रम स्थल तक के रास्ते को पार्टी के ध्वज व बैनर से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने मंडल एवं बूथ अध्यक्ष व उनके बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडल, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे से होने वाले इस समारोह में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर विजयी संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों का शंखनाद होगा। मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं मुचिराम बाउरी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया एवं तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए

     

     

    भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा हेतु सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष एवं उनके पदाधिकारी, भवन प्रभारी एवं भवन के सह प्रभारी समेत सभी बूथों के अध्यक्ष एवं बूथ समिति को सूचना/ कॉल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। समारोह में झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं लोकप्रिय सांसद बिद्युत बरण महतो विशेष रूप से सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। जिसमें जुगसलाई के अतिरिक्त पोटका, जमशेदपुर पुर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा शामिल हैं। पोटका में 14 जुलाई, जमशेदपुर पुर्वी में 17 जुलाई एवं जमशेदपुर पश्चिम में तैयारी के साथ समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

     

     

     

    वहीं, कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी सह पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि अभिनंदन सह विजयी संकल्प सभा को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। विजयी संकल्प सभा के जरिये आगामी विधानसभा चुनाव में सभी बूथों पर बड़ी विजयी सुनिश्चित करने एवं आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में जरूरी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। दिनेश कुमार ने बताया कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता स्वार्थी झामुमो-कांग्रेस और राजद सरकार की विदाई करने को संकल्पित है। इस बार जमशेदपुर सहित कोल्हान के सभी 14 सीटों पर भाजपा प्रचंड जीत के साथ पुनर्स्थापित होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा धर्म की राजनीति से दूर रहे, करियर पर करें फोकस : डॉ. अजय कुमार
    Next Article समाज को क्षमताएं प्रदान करने के साथ तकनीकी विकास नयी चुनौतियां भी पैदा कर रहे हैं: राष्ट्रपति

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.