Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धनबाद भाजपा के सम्मान समारोह में जमकर हुआ हंगामा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    धनबाद भाजपा के सम्मान समारोह में जमकर हुआ हंगामा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    धनबाद भाजपा के सम्मान समारोह में जमकर हुआ हंगामा

     

    धनबाद भाजपा के सम्मान समारोह में जमकर हुआ हंगामा प्रदेश अध्यक्ष के सामने राज मुर्दाबाद के लगे नारे ,20 मिनट तक होता रहा हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद के समझने के बाद नही माने कार्यकर्ता।

     

     

    लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ धनबाद भाजपा में अंतरकलह समाप्त होता नहीं दिख रहा हैं, बल्कि अब तो यह और भी खुलकर सामने आने लगा हैं। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार को धनबाद न्यू टाउन हॉल में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में देखने को मिला। जहाँ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने धनबाद विधायक राज सिन्हा के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद जैसे नारे लगा प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही विरोध जता दिया।

     

    कार्यकर्ता इतने आक्रोशित थे कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह सहित मंच पर उपस्थित अन्य भाजपा पदाधिकारियों के समझाने के बावजूद भी शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। कार्यकर्ता लगातार धनबाद विधायक राज सिन्हा पर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगा उनके खिलाफ मुर्दाबाद जैसे नारे लगा उनका विरोध जताते दिखे। प्रदेश अध्यक्ष और धनबाद सांसद द्वारा काफी समझाने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। दरअसल आज धनबाद के न्यू टाउन हॉल में भाजपा द्वारा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसका धनबाद विधानसभा प्रभारी विधायक राज सिन्हा को बनाया गया था। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह मंच पर उपस्थित थे। इसी दौरान जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई वैसे ही भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम के धनबाद विधानसभा प्रभारी सह विधायक राज सिन्हा के खिलाफ कुर्सी से उठ कर अपना विरोध जताने लगें।

     

     

     

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बात करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर बालू का अवैध खनन और उससे होने वाली अवैध कमाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन जान बूझकर बालू घाटों की नीलामी नहीं कर रहे है, क्योंकि यदि बालू घाटों की नीलामी हो गई तो उससे आने वाली रकम सरकार के खजाने में जमा हो जाएगी, जो फिलहाल हेमंत सोरेन के घर की तिजोरी में जमा हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर होने वाले निर्माण कार्यो में लगने वाले बालू को तो सरकार को फ्री कर देना चाहिए, लेकिन सरकार अवैध वसूली करने के चक्कर में राज्य के अंदर ट्रैक्टरों से होने वाली बालू ढुलाई को तो पकड़ रही है, लेकिन वही दूसरी ओर वो बालू जो हाइवा ट्रकों में भरकर राज्य से बाहर यूपी, बिहार, बंगाल आदि राज्यों में अवैध रूप से भेजा जा रहा है उस ओर देखती भी नहीं है, क्योंकि इससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध कमाई जो हो राह है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेता राजीव रंजन सिंह कदमा मंडल के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया
    Next Article युवा धर्म की राजनीति से दूर रहे, करियर पर करें फोकस : डॉ. अजय कुमार

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.