Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगी पार्टनर के साथ मिलकर करेगी कार्य : आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगी पार्टनर के साथ मिलकर करेगी कार्य : आनंद बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगी पार्टनर के साथ मिलकर करेगी कार्य : आनंद बिहारी दुबे

    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के चेयरमैन/अध्यक्षों, जिला स्तरीय समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। आज के बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सभी विभागों के चेयरमैन/अध्यक्ष को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 का संपूर्ण तैयारी अपने-अपने विभाग स्तर पर सक्रियता के साथ कर लें,

     

     

    बूथ स्तर पर कमिटी और कार्य करने के लिए सभी अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को सुनिश्चित करें और उसकी सूची अविलंब बनाकर जिला कांग्रेस कार्यालय को समर्पित करें ताकि उनकि सत्यापन करवाया जाय। सभी संगठन विभाग एवं मोर्चा के पदाधिकारी प्रखंड स्तर, मंडल स्तर, पंचायत स्तर पर कमेटियों का रिव्यू (समीक्षा) कर लें। जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगी पार्टनर के साथ मिलकर बेहतर कार्य करेगी और 2019 के तरह इस बार भी भाजपा का सफाया करेगी जिला के अपने पांचो सिटिंग सिटों के साथ इस बार जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भी हर हाल में कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी और इंडिया गठबंधन के पुनः सरकार बनाएंगे ।

     

     

     

    बैठक का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया।
    बैठक में सेवा दल महिला कांग्रेस संगठक रीता शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी कुमारी, समन्वयक सीताराम चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सिंह, समन्वयक अवधेश सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह, इंटक जिला अध्यक्ष राजेश सिंह राजू, अल्पसंख्यक विभाग समन्वयक सफी अहमद खान, आदिवासी कांग्रेस समन्वयक सुबोध सिंह सरदार, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष दिनेश राज, समन्वयक रामदास चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग सावन मुखी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन सुनील गुप्ता, जिला संयोजक पवन कुमार बबलू , आरटीआई विभाग जिला चेयरमैन कमलेश कुमार, विधि विभाग समन्वयक बुद्धदेव गिरी, किसान विभाग समन्वयक अरुण कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग कोऑर्डिनेटर अमरनाथ सिंह, सेवादल कांग्रेस के जुगसलाई विधानसभा प्रभारी रंजीत राम,

     

     

    जमशेदपुर पश्चिम सेवादल कांग्रेस के प्रभारी सोनू सिंह, बहरागोड़ा प्रखंड सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सेनापति मुख्य रूप से शामिल हुए। अग्रणी संगठन विभाग एवं मोर्चा के चेयरमैन/अध्यक्षगणों ने अपने संबोधन में बैठक में कहा की बहुत ही जल्द विभाग एवं मोर्चा संगठन के स्तर पर एक बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन कर पूर्ण रूप से संगठन को सक्रिय किया जाएगा साथ ही सभी संगठन विभाग एवं मोर्चा के पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र पर अपनी सक्रियता को बढ़ाएंगे। जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा का आयोजन वृहद पैमाने पर करने का निर्णय लिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश न्यायामूर्ति डॉ बी एन षारंगी को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
    Next Article अपनी छोटी छोटी आदतों से सबके घर को हरित घर बनाना पर्यावरण संरक्षण गतिविधि का लक्ष्य : डॉ कविता परमार

    Related Posts

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    June 4, 2026

    कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मतदाता सूची शुद्धिकरण व मैपिंग सूची नहीं लगने पर भाजपा युवा नेता ने जताई नाराजगी

    कुंडहित प्रखंड में ‘चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो’ कार्यक्रम का समापन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.