Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा 17 जुलाई को, तैयारी में जुटि भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा 17 जुलाई को, तैयारी में जुटि भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा स्तरीय अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा 17 जुलाई को, तैयारी में जुटि भाजपा

    • लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रत्येक मंडल से 6 बूथ कमिटी और विधानसभा स्तर पर 10 बूथ अध्यक्ष एवं कमिटी के कार्यकर्ता होंगे सम्मानित : दिनेश कुमार
    • लोकसभा चुनाव में मिली लीड को पूर्वी विधानसभा में दुहराने को प्रतिबद्ध है भाजपा : सुधांशु ओझा

    भारतीय जनता पार्टी आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है. प्रदेश निर्देशित कार्यक्रम विजय संकल्प सभा को लेकर विधानसभा वार तैयारियां तेज़ है. कार्यक्रम के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार लगातार बैठकें ले रहे हैं. शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक संजीव सिंह की अध्यक्षता में बिरसानगर अंतर्गत शकुंतला उद्यान भवन में भाजपा की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से विजय संकल्प सभा के कोल्हान प्रभारी दिनेश कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने संबोधित करते हुए आगामी कार्योजना और पार्टी निर्देशित कार्यक्रम पर विस्तरित सूचना साझा करते हुए संबोधित किया. दिनेश कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रत्येक मंडल की 6 बूथ कमिटी और विधानसभा स्तर पर 10 बूथ अध्यक्ष एवं कमिटी के कार्यकर्ता विजय संकल्प सभा में सम्मानित किये जायेंगे. यह सम्मान जमशेदपुर सांसद सहित प्रदेश स्तरीय भाजपा नेताओं द्वारा किया जायेगा. वहीं ” एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हरित अभियान अंतर्गत पौधारोपण को बूथ स्तर पर आयोजित करने को कहा. कहा इस अभियान में जन भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए. तय हुआ कि 17 जुलाई को भाजपा की पूर्वी विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प सभा से चुनावी तैयारियों का शंखनाद होगा. दिनेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से पार्टी प्रत्येक विधानसभा पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी. वहीं विजय संकल्प सभा में पार्टी कार्यकर्ता बूथ जीतो, विधानसभा जीतो का संकल्प लेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा क्रमशः पूर्वी, पश्चिमी, जुगसलाई और पोटका में भाजपा का परचम लहराना प्राथमिकता में है. कहा कि जमशेदपुर पूर्वी से विशेष उम्मीदें है. यहाँ हर हाल में लोकसभा चुनाव के दौरान मिली बम्पर लीड वाले प्रदर्शन को दुहराना भाजपा संगठन की प्राथमिकता रहेगी. बैठक का संचालन संजीव सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बबलू गोप ने किया. इस दौरान मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, जितेंद्र मिश्रा, बबुआ सिंह, बोल्टू सरकार, अखिलेश चौधरी, सुशांतो पंडा, पप्पू सिंह, श्रीराम प्रसाद मंडल अध्यक्ष में बबलू गोप, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक सिंह, निर्मल कुमार, विकास शर्मा, मुकेश मिश्रा, विनोद झा, संतोष साहू सहित अन्य उपस्थित रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया के बेंद पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्यायें सुनी तथा कहा
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री- झारखंड चंपाई सोरेन अपने गृह जिला सरायकेला पहुंचे जगह- जगह उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.