Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आहूत बैठक संपन्न

    जामताड़ा: नीति आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) के निदेशानुसार आज दिनांक 05.07.2024 को उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत *संपूर्णता अभियान* के सफल क्रियान्वयन हेतु नीति आयोग द्वारा प्रेषित कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तद आलोक में की जाने वाले कार्रवाई को लेकर प्रखंड कार्यालय प्रकोष्ठ करमाटांड़ में बैठक आहूत किया गया।

    इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा अत्यंत पिछड़े जिले व प्रखंडों में सेवा वितरण व शासन स्तर में सुधार के उद्देश्य से संपूर्णता अभियान की शुरूआत की है। ऐसे चिह्नित इलाकों में विकास संबंधी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये नीति आयोग द्वारा 06 इंडिकेटरों का निर्धारण करते हुए विकासात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना है। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत चिह्नित जामताड़ा जिला के आकांक्षी प्रखंडों में आगामी 03 माह के लिए संपूर्णता अभियान प्रस्तवित है,आज करमाटांड़ में अभियान लॉन्च किया गया।

    वहीं इस दौरान नीति आयोग के प्राधिकृत प्रतिनिधि श्रीमती दीपाली उपाध्याय, नीति आयोग नई दिल्ली ने निर्धारित 6 विषयों एएनसी निबंधन, डायबिटीज, हाइपरटेंशन सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन, सॉइल हेल्थ कार्ड्स एंड रिवॉल्विंग फंड के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि मधुमेह, रक्तचाप की जांच से लेकर विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता का आकलन करते हुए इसमें अपेक्षित सुधार लाना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने इस दौरान विभागीय अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आगामी तीन माह का विस्तृत कार्ययोजना व इसके तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।

    वहीं आयोजित कार्यक्रम के मौके पर समाज कल्याण, स्वास्थ्य सहित अन्य के द्वारा स्टॉल लगाकर आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया।

    *इस मौके पर* प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद का 28 वां स्थापना दिवस नाला प्रखंड राजद कार्यालय में मनाया गया
    Next Article उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने आमजनों की समस्याओं को सुना

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    June 5, 2026

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    June 5, 2026

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.