Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिखरा झामुमो, कुणाल संग 2000 से ज्यादा भाजपा में शामिल
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    बिखरा झामुमो, कुणाल संग 2000 से ज्यादा भाजपा में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिखरा झामुमो, कुणाल संग 2000 से ज्यादा भाजपा में शामिल

    राँची :- आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुये एक कार्यक्रम में, भाजपा मिलन समारोह के दौरान, बहरागोड़ा विधायक कुणाल षड़ंगी भाजपा में शामिल हो गए। इस मिलन समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, भाजपा चुनाव सह-प्रभारी नंद किशिर यादव, समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थिति थे।

    वहीं मीडिया से बात करते हुए विधायक ने कहा – “मेरा स्पष्ट मत है कि राजनिति में एक जन प्रतिनिधि की जिम्मेदारी, क्षेत्र की जनता के प्रति होनी चाहिये। और केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा देशहित एवं गरीबों के हित में किये जा रहे कामों (जैसे शौचालय निर्माण, गैस सिलिंडर वितरण, हर घर बिजली, हर गांव में सड़क आदि) को देखते हुए, मैंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, अध्यक्ष श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास, और स्थानीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो के सानिध्य में, बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास करने का फैसला किया है, और मुझे आशा है कि क्षेत्र की जनता का प्यार, सहयोग व समर्थन, मुझे हमेशा मिलता रहेगा।”

    जैसा कि पहले से ही अंदेशा था, कुणाल के पार्टी छोड़ते ही झामुमो का स्थानीय संगठन भी उनके साथ भाजपा में शामिल हो गया। केंद्रीय सदस्य सुमन कल्याण मंडल, गोपन परिहरि, जिला पार्षद शिव चरण हांसदा, शास्त्री हेम्ब्रम (प्रमुख, बहरागोड़ा), सत्यवान नायक (जिला पार्षद), शंकर हालदार (जिला संगठन सचिव), अर्जुन पूर्ति (जिला पार्षद), माताल मार्डी (मुखिया), धर्मेश मुर्मू (प्रमुख पति, चाकुलिया), मोहन सोरेन (उपाध्यक्ष, चाकुलिया), परेश मुंडा (नायेक समाज के अध्यक्ष), मनोरंजन महतो (चाकुलिया प्रखंड सचिव), निर्मल दुबे (जिला उपाध्यक्ष), ठाकुरदास गोप (कमल क्लब अध्यक्ष), शुभेंदु महतो (केंद्रीय सदस्य), मिन्हाज अख़्तर (चाकुलिया नगर सचिव), साधन मल्लिक (जिला सचिव), पानसारी हांसदा (मुखिया), शकुंतला सिंह (मुखिया), रंजीत सिंह (मुखिया), बबलू सिंह, सुधीर सिंह (मुखिया), शिबू प्रधान (उप-मुखिया), शिप्रा नंदी, सुजीत भद्रा (उप-मुखिया), रविन्द्र मुंडा (मुखिया), युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शंकर बाजपेयी, बबलू साव (जिला सदस्य), गाबला दत्ता (चाकुलिया नगर कोषाध्यक्ष) समेत 2000 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा का दामन थामा।

    इस घटना से झामुमो का नेतृत्व सकते में है, जबकि चुनावों से ठीक पहले हुये इस घटनाक्रम ने, भाजपा खेमे को उत्साह से भर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के द्वितीय किस्त वितरण समारोह का आयोजन किया गया
    Next Article 29 अक्टूबर को भोजपुरी गायक अशोक मिश्रा और प्रियंका यादव की देवी गीतों पर झूमेगा शहर

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Remarkable benefits surrounding https://del-oro-casinos.ca elevate Canadian online play

    Remarkable payouts await with https://joka-casino-au.net and thrilling game variety

    Ainutlaatuinen pelikokemus ja https://posidofinland.com tarjoavat jännitystä ja voittoja suomalaisille pelaajille

    Tower Casino Registrierungsfehler: Formularprobleme und wie man sie behebt

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.