नाला प्रखण्ड परिसर स्थित कृषि तकनिकी सूचना केंद्र में किसान एवं कृषक मित्रों के साथ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
जामताड़ा: नाला प्रखण्ड परिसर स्थित कृषि तकनिकी सूचना केंद्र में किसान एवं कृषक मित्रों के साथ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीटीएम सुजीत कुमार सिंह के द्वारा मोटे अनाज की खेती के प्रचार प्रसार एवं खेती करने वाले किसानों को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया। झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजन के अंतर्गत मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 3000/- रुपए और अधिकतम 5 एकड़ के लिए 15000/- प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। आवेदन नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के मध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। क्या है मिलेट मिशन योजन? मिलेट मिशन योजन के तहत किसान मोटे अनाज ज्वार बाजरा मंडुआ, कोदो इत्यादि की खेती एक एकड़ से लेकर अधिकतम पांच एकड़ तक करना होगा। । मोटे अनाज का सेवन करने से किसानों को प्रयाप्त मात्रा में आयरन, कैल्सियम,प्रोटीन,इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मिलेट खाद्य पदार्थ में फाइबर प्रयाप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है एवं पाचन तंत्र मजबूर होता है। ब्लड प्रेशर, शुगर, एसिडिटी इत्यादि में कभी लाभप्रद है। इस औसर पर बीटीएम कर्मा टर विजय कुमार, प्रोग्राम मैनेजर श्री सुनील पाल इत्यादि माउजूद थे।

