Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में बारिश के कारण यातायात बाधित
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली में बारिश के कारण यातायात बाधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली में बारिश के कारण यातायात बाधित

    नयी दिल्ली :  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह और फिर दोपहर के आसपास बारिश हुई, जिसके कारण कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ।

    मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे जारी अपनी अधिसूचना में बताया कि अगले दो घंटों में दक्षिणी दिल्ली और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली (अक्षरधाम, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, मालवीय नगर, कालकाजी, तुगलकाबाद, ईस्ट ऑफ कैलाश, छतरपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्र, आयानगर और डेरामंडी) के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे की अवधि में प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 9.2 मिमी, लोधी रोड पर 7.4 मिमी, रिज पर 5.6 मिमी, पालम में 17.4 मिमी और आयानगर में 40.8 मिमी बारिश हुई।

     

     

    राजधानी के विभिन्न इलाकों में बारिश होने के बाद सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।

    मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।

    मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

    सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।

     

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 78 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

     

     

     

    शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रसंवाद दैनिक अखबार के बिहार ब्यूरो चीफ चंदन प्रसाद शर्मा ने बरौनी रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबन्धक (कॉर्पोरेट संचार),रवि भूषण कुमार से की शिष्टाचार मुलाकात।
    Next Article महानंद बस्ती के नव प्राथमिक विद्यालय की स्थिति जर्जर , छत से गिर रहा पानी हो रही छत के लोहे की चोरी – करनदीप सिंह

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.