Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जया बच्चन को दिलाई गई राज्यसभा की सदस्यता की शपथ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    जया बच्चन को दिलाई गई राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जया बच्चन को दिलाई गई राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

    नयी दिल्ली:  समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन को सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

    उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि जया बच्चन को उन्होंने अपने कक्ष में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई।

     

     

    उन्होंने कहा कि जया बच्चन ने संविधान के अनुसार निर्धारित शपथ ली। उन्होंने कहा ‘‘शपथ के लिए नियत शब्दों को ही पढ़ा जाना चाहिए तथा इसके शुरू में या आखिर में अतिरिक्त शब्दों अथवा वाक्यों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। ’’

    सभापति का संकेत संभवत: कुछ उन सदस्यों की ओर था जो शपथ लेने के बाद सदन में अलग अलग नारे लगाते हैं।

     

     

    सभापति ने कहा कि शपथ के दौरान अतिरिक्त शब्दों का इस्तेमाल नियमों का उल्लंघन होता है तथा ऐसा करना संसद की गरिमा के अनुरूप भी नहीं है। ‘‘हमें संविधान में दी गई व्यवस्था का पालन करना चाहिए।’’

    उन्होंने जया बच्चन की सराहना करते हुए कहा कि जया ने स्वयं को शपथ के लिए निर्धारित शब्दों तक ही सीमित रखा।

     

     

     

    क्रीम रंग की साड़ी पहने हुए जया ने हाथ जोड़ कर सभापति एवं सदन में मौजूद सदस्यों का अभिवादन किया।

    जया बच्चन पांचवी बार राज्यसभा की सदस्य बनी हैं। वह उच्च सदन में उत्तर प्रदेश से निर्वाचित होकर आयी हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभालूबासा मुखी बस्ती में 286 लोगों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ
    Next Article अब दंड की जगह न्याय, देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी: अमित शाह

    Related Posts

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2026

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.