Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुजा अर्चना कर बाबा बैधनाथ सेवा संघ के पोस्टर का हुआ विमोचन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पुजा अर्चना कर बाबा बैधनाथ सेवा संघ के पोस्टर का हुआ विमोचन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुजा अर्चना कर बाबा बैधनाथ सेवा संघ के पोस्टर का हुआ विमोचन
    कदमा के रंकणी मंदिर में हुई पूजा अर्चना ।
    सावन में 1100 कांवरिया निःशुल्क जाएंगे सुल्तानगंज – विकास सिंह
    कदमा के रंकणी मंदिर में बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा आयोजित निःशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीयन हेतु संपर्क नंबर के साथ पोस्टर का विमोचन पूजा अर्चना कर विधिवत किया गया । कदमा के रंकणी मंदिर के प्रांगण में सैकड़ो की संख्या में जुटे शिवभक्तों ने बोल बम का नारा जमकर लगाया। पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में शामिल संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि सावन के सावन माह में आगामी 28 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निःशुल्क कांवर यात्रा में इस वर्ष 1100 कांवरिया 28 जुलाई को बस ,छोटी गाड़ी एवं रेल सेवा से जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना होंगे , सुल्तानगंज से उत्तर वाहिनी गंगा से जल भरकर 1100 कांवरिया पैदल बाबा नगरी के लिए प्रस्थान करेंगे । यात्रा में शामिल होने वाले शिव भक्तों का पंजीयन 1 जुलाई से किया जाएगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को पंजीयन हेतु किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए संपर्क नंबर लिखा पोस्टर सभी मंदिरों सहित सभी चौक चौराहे में लगाया जाएगा । विकास सिंह ने कहा कि सप्ताह भर चलने वाले इस यात्रा में सुल्तानगंज से लेकर देवघर से देवघर से लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम तक सभी धर्मशाला एवं ठहरने हेतु ठिकाने आरक्षित कर लिए गए हैं । बाबा बैद्यनाथ की अमर जीवंत कथा का आयोजन बाबा भूतनाथ धर्मशाला में मध्य प्रदेश के रीवा से आए कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा जो इस यात्रा का आकर्षण का केंद्र रहेगा । विकास सिंह ने कहा इस वर्ष सोनारी, कदमा,बिष्टुपुर साकची और मानगों के शिवभक्त कांवर यात्रा में शामिल होंगे । पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजेश सिंह, चितरंजन वर्मा,अरविंद महतो, राकेश सिंह,संजय सिंह, अमरिंदर मल्लिक, ललन चौहान ,अशोक दुबे, शंकर रेड्डी, मनोज सिंह, सीमा यशवाल, कार्तिक राव,राजाराम रजक, विनोद रजक, संजय शर्मा, अविनाश मोहंती, विजय पांडे, के.एन.ओझा,प्रभाकर शर्मा,रणजीत सिंह, किशोर बर्मन, संदीप शर्मा, छोटेलाल सिंह, सुबोध प्रसाद,शिव साहू, पुष्पा सरदार , अमित सिंह,रतन देवी सुमित्रा घोषाल, सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेताओं को मिला पुरस्कार
    Next Article बिहार के बाद अब झारखंड में पहले ही बारिश में 5 करोड़ की लागत से बन रहा पुल गिरा

    Related Posts

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.