Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने एक्जिट पोल को अपेक्षा के अनुरूप बताया, विपक्ष ने किया खारिज
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा ने एक्जिट पोल को अपेक्षा के अनुरूप बताया, विपक्ष ने किया खारिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई.:महाराष्ट्र में ज्यादातर एक्जिट पोल भाजपा नीत राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जता रहे हैं. राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने सोमवार को कहा कि आंकड़े उसकी अपेक्षा के अनुरूप हैं जबकि विपक्षी पार्टी ने इन्हें खारिज करते हुए कहा कि असल तस्वीर इससे काफी बेहतर होगी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोमवार को करीब 63 फीसदी मतदान हुआ.एक्जिट पोल के नतीजे छह बजे मतदान खत्म होने के चंद मिनट बाद ही जारी होने लगे. एक्जिट पोल में अपना वोट देकर मतदान केंद्र से जा रहे लोगों से बातचीत की जाती है. इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा-शिवसेना को 166-194 सीटें और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. राज्य में बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत होती है.न्यूज 18-इप्सॉस के एग्जिट पोल में भाजपा को 142 सीटें और उसकी सहयोगी शिवसेना को 102 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस सर्वे के अनुसार कांग्रेस और राकांपा को केवल 17 और 22 सीटें ही मिल पाएंगी. एबीपी-सी वोटर ने भाजपा-शिवसेना को 204 सीटें और कांग्रेस-राकांपा को 69 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. चुनाव का असल परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा.एक्जिट पोल के बारे में पूछने पर महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी ने कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप हैं. उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल सर्वेक्षण और आज के मतदान का प्रतिशत अपेक्षा के मुताबिक है. मतदान प्रतिशत भी 2014 के चुनाव जितना ही लगता है. इसमें कोई बड़ा अंतर नहीं लगता है.भंडारी ने कहा कि भाजपा अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव में सरकार समर्थक लहर पर सवार थी और यही लहर विधानसभा चुनाव में भी बरकरार है. उन्होंने कहा कि यह लहर सीटों में बदलेगी. शिवसेना नेता शीतल म्हात्रे ने एक समाचार चैनल से कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि उसे और ज्यादा सीटें मिलेंगी. उन्होंने कहा, हम निश्चित रूप से 90-100 सीटें जीतेंगे. हम निश्चित हैं कि महायुक्ति सरकार गठित करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूबे की जनता में आक्रोश काँग्रेस जेएमएम और जेवीएम के ख़िलाफ़, जनता को डबल इंजन की सरकार पसंद : भाजपा
    Next Article डोरंडा महाविद्यालय में डॉ वाकणकर परिचय संवाद आयोजित

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.