Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एन एच ए आई का जमशेदपुर ऑफिस को रांची ऑफिस में मर्ज,
    Breaking News झारखंड

    एन एच ए आई का जमशेदपुर ऑफिस को रांची ऑफिस में मर्ज,

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर से बाहरगोड़ा तक हाइवे के काम की मॉनिटरिंग में होंगी दिक्कत :विद्युत महतो

    घाटशिला l संवाददाता
    सांसद विद्युतवरण महतो ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर एनएचएआई जमशेदपुर के ऑफिस को रांची स्थित ऑफिस में मर्ज करने का विरोध किया है। सांसद ने केन्द्रीय मंत्री का जमशेदपुर शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर उतारने समेत एनएच-33 एवं 6 के देखरेख की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि यदि जमशेदपुर ऑफिस को बंद कर दिया जाएगा तो इसका प्रतिकूल प्रभाव उक्त परियोजनाओं पर पड़ेगा। रांची ऑफिस में बैठकर ही 150-210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहरागोड़ा और घाटशिला के एनएच में चलने वाली कार्यों की मॉनिटरिंग संभव नहीं हो सकेगी।
    बहरागोड़ा अंडरपास के दोनों ओर की सर्विस रोड जो काफी जर्जर एवं दयनीय स्थिति में है। जर्जर सड़क को दुरुस्त करने के लिए विभाग की ओर से जल्द टेंडर निकलना है। इसी तरह, जमशेदपुर से बहरागोड़ा के बीच 5 अंडरपास एवं 30 पूल का निर्माण होना है जिसके लिए प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जरूरत है। बहरागोड़ा बस स्टैंड और घाटशिला फुलडूंगरी के समीप भी अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिए एनएचएआई का ऑफिस जमशेदपुर में ही रहना आवश्यक है। महुलिया से दारिसोल तक लगे सभी स्ट्रीट लाइट जो अक्सर खराब रहते है उसकी देखरेख के साथ ही एनएच पर बन रहे गड्ढों की मरम्मत के लिए भी समय-समय पर पदाधिकारियों की मॉनिटरिंग आवश्यक है। टोल के संचालन के साथ अन्य महत्वपूर्ण सड़क को नेशनल हाइवे के रूप में डेवलप करने के लिए भी कार्यालय का जमशेदपुर में बना रहना अति आवश्यक है। सांसद ने कहा कि एनएचएआई ऑफिस के बंद होने से 15 से अधिक कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे जिससे उनके समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्तपन्न हो जाएगी। कार्यालय बंद होने से जमशेदपुर से बहरागोड़ा के बीच एनएच से सम्बंधित छोटी-बड़ी समस्याओं के निदान में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से एनएचएआई ऑफिस जमशेदपुर को रांची शिफ्ट नहीं करने की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसत्य परेशान हो सकता हैं पराजित नहीं:बन्ना गुप्ता
    Next Article मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में 28 जून 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.