Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा ने सुशील मोदी, नरीमन सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी
    Breaking News बिहार

    राज्यसभा ने सुशील मोदी, नरीमन सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्यसभा ने सुशील मोदी, नरीमन सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

    नयी दिल्ली: राज्यसभा ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और कानून विशेषज्ञ फली एस नरीमन सहित अपने चार पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया। सदन में सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ पल के लिए मौन रखा।

    उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ देर बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने सुशील मोदी और नरीमन के अलावा कांग्रेस के डॉ. राम प्रकाश और मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे के निधन की जानकारी दी।

     

     

    उन्होंने बताया कि डॉ. राम प्रकाश का पिछले साल दिसंबर में निधन हो गया था और 84 वर्ष के थे। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा सरकार में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।

    कानून विशेषज्ञ एवं दिग्गज वकील नरीमन का इसी साल फरवरी महीने में निधन हुआ था।

    नरीमन का जन्म 10 जनवरी 1929 को हुआ और उन्होंने 1972 और 1975 के बीच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आपातकाल के दौरान पद से इस्तीफा दे दिया।

     

     

     

    नरीमन को जनवरी 1991 में पद्म भूषण से और 2007 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

    सुशील मोदी का इसी साल मई महीने में कैंसर से निधन हो गया था जबकि मुरलीधर चंद्रकांत भंडारे का निधन इसी महीने हुआ।

    इसके बाद सदस्यों ने दिवंगत पूर्व सदस्यों की स्मृति में कुछ पलों का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड उच्च न्यायालय ने धनशोधन मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को जमानत दी
    Next Article जमशेदपुर के पैट्रोन रहे स्वर्गीय के. के. सिंह के जयंती पर रेड क्रॉस भवन मे मनावसेवा हेतु रक्तदान शिविर के आयोजन

    Related Posts

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    May 9, 2025

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    May 9, 2025

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी व फायरिंग के मामले का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन अपराधकर्मियों को किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    उपायुक्त की अध्यक्षता में विधि तथा नीलाम पत्र वादों से संबंधित आहूत बैठक संपन्न

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.