Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हवाई अड्डे की घटना मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल : कांग्रेस
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली हवाई अड्डे की घटना मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल : कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली हवाई अड्डे की घटना मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल : कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा ढहने की घटना को मोदी सरकार के ‘भ्रष्टाचारी मॉडल’ की मिसाल करार दिया और आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में बने बुनियादी ढांचे घटिया गुणवत्ता के चलते ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं।

    राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बीच शुक्रवार को तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे के बाद विमानों का परिचालन स्थगित करना पड़ा।

     

     

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में बने घटिया बुनियादी ढांचे के ताश के पत्तों की तरह ढहने के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही जिम्मेदार है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली हवाईअड्डे के टर्मिनल 1 की छत गिरी, जबलपुर हवाई अड्डे की छत गिरी, अयोध्या की नई सड़कों की हालत खस्ता, राम मंदिर में लीकेज, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक रोड में दरारें, 2023 और 2024 में बिहार में 13 नए पुल ध्वस्त हो गए, प्रगति मैदान सुरंग जलमग्न हो गई और गुजरात में मोरबी पुल त्रासदी हुई।’’

    खरगे ने कहा कि ये कुछ ऐसे स्पष्ट उदाहरण हैं जो प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के ‘‘विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे’’ के निर्माण के बड़े-बड़े दावों की असलियत को उजागर करते हैं।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘10 मार्च को जब मोदी जी ने दिल्ली हवाई अड्डे के टी1 का उद्घाटन किया तो उन्होंने खुद को ‘‘दूसरी मिट्टी का इंसान…’’ बताया था। यह सारी झूठी वाहवाही और बयानबाजी केवल चुनाव से पहले रिबन काटने के समारोहों के लिए थी।’’

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे की त्रासदी के पीड़ितों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उन्होंने एक भ्रष्ट, अयोग्य और स्वार्थी सरकार का खामियाजा भुगता।’’

    पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का “चंदा लो और धंधा दो” का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है।’’

    प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘क्या ‘‘प्रधान उद्धघाटन मंत्री’’ जी इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरओबी के निर्माण और ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद।
    Next Article अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    May 26, 2026

    एक्सएलआरआई और एडविया IOCM ने एआई युग में मानव-केंद्रित नेतृत्व विकास हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, मंडल कंस्ट्रक्शन पर मनमानी का आरोप; जादूगोड़ा मोड़ में गड्ढों और जाम से बढ़ी परेशानी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर झारखंड के विकास का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.