Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोचने पर मजबूर करती है अन्नू कपूर की फिल्म- हमारे बारह
    Headlines सिनेमा

    सोचने पर मजबूर करती है अन्नू कपूर की फिल्म- हमारे बारह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सोचने पर मजबूर करती है अन्नू कपूर की फिल्म- हमारे बारह

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर एक बेहतरीन फिल्म लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘हमारे बारह’. यह फिल्म पिछले कुछ दिनों से अपने विषय के कारण विवादों में थी. मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट को इस फिल्म में ऐसा कुछ नहीं मिला जिसकी वजह से वह इस पर रोक लगा सके. आखिरकार कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज की इजाजत दे दी और आज यह फिल्म देशभर में रिलीज हो गई है.

     

     

    फिल्म में अन्नू कपूर एक उम्रदराज कव्वाल के किरदार में हैं, जो रूढ़िवादी सोच रखता है और उसके कुल 11 बच्चे हैं और 12वें बच्चे की तैयारी है. फिल्म की कहानी एक ही परिवार की है. उसकी दूसरी पत्नी पहले ही 5 बच्चे को जन्म दे चुकी है, ऐसे में डॉक्टर ने सलाह दी है कि वह छठवां बच्चा न करें, अगर ऐसा करते हैं तो उनकी पत्नी को जान का खतरा हो सकता है, लेकिन रूढ़िवादी सोच रखने वाला कव्वाल इस बात के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं है कि वो अपनी पत्नी का एबॉर्शन करवाए. उसका मानना है कि बच्चे ऊपर वाले की देन है.

     

     

    ‘हमारे बारह’ की कहानी लखनऊ के अमीनाबाद से शुरू होती है, जहां कव्वाल की बड़ी बेटी अल्फिया अपने पिता के फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं है और वह अपनी सौतेली मां को बचाने के लिए लखनऊ उच्च न्यायालय में केस दायर करती है. अल्फिया कव्वाल की पहली पत्नी की बेटी है, जो उसके दूसरे पत्नी के लिए फाइट करती दिखती है. अल्फिया जब अपने पिता के खिलाफ केस करने के लिए कोर्ट पहुंचती है तो कोई भी उसका केस लड़ने को तैयार नहीं होता है, और अंत में उसकी मुलाकात एक महिला वकील से होती है जो पैसों के लिए नहीं, हक के लिए लड़ने के लिए जानी जाती है. क्या कव्वाल की दूसरी पत्नी अपनी छठवें बच्चे को जन्म देगी? क्या कव्वाल की बेटी कोर्ट में केस जीत पाएगी? इन सवालों के जवाब के लिए आपको सिनेमाघर जाकर पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

     

     

     

    अब अभिनय की बात की जाए तो अन्नू कपूर एक बार फिर अपने शानदार अभिनय से आपका दिल जीत लेंगे. वहीं, उनके अलावा मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर, परितोष त्रिपाठी, राहुल बग्गा, पार्थ समथान भी अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ करते नजर आए हैं. फिल्म में कोई भी किरदार आपको ऐसा फील नहीं होने देगा कि वह ओवरएक्टिंग कर रहा हो. वैसे फिल्म में कुछ खामियां भी है. फिल्म का पहला पार्ट तो आपको बांधे रखेगा, लेकिन सेकंड हाफ थोड़ा स्लो है, जिससे आप थोड़ा बोर जरूर हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्वालबस्ती बाह्मण नगर में चोरों ने बंद घर में किया हाथ साफ
    Next Article प्रयागराज में पटरी से उतरी मालगाड़ी, दिल्ली-हावड़ा रूट बाधित

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.