Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर कमेटी के खिलाफ मुखर हुए विधायक सरयू राय लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर कमेटी के खिलाफ मुखर हुए विधायक सरयू राय लगाए गंभीर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सूर्य मंदिर कमेटी के खिलाफ मुखर हुए विधायक सरयू राय लगाए गंभीर आरोप

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय का संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, केबुल टाऊन में श्री लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का कार्यक्रम 3 जुलाई, 2024 से 7 जुलाई, 2024 तक होगा। श्री नारायण, लक्ष्मी जी, हनुमान जी और गणेश जी की प्रतिमाएं जयपुर से यहाँ आ गई हैं। माँ काली और शिव दरबार 2 दिन के भीतर आ जाएंगी। सभी प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा 7 जुलाई को होगी

     

     

    विधायक सरयू राय ने कहा कि सूर्य मंदिर सिदगोड़ा के अध्यक्ष और संरक्षक क्रमशः श्री भूपेन्द्र सिंह और चन्द्रगुप्त सिंह काफी दिनों से अफवाह फैला रहे हैं कि शंख मैदान सूर्य मंदिर परिसर का हिस्सा है और मैं इसकी धार्मिक आस्था पर चोट करने के लिए विधायक निधि से यहाँ बास्केटबाॅल कोर्ट सहित कई काम कराना चाहता हूँ, इसलिए उन्होंने इसे रोक दिया है। सच्चाई यह है कि शंख मैदान और सूर्य मंदिर दोनों अलग अलग इकाई हैं। दोनों के बीच बाउंड्रीवाल (चहारदीवारी) का निर्माण 3 दिसंबर, 2022 और 10 मार्च, 2022 के बीच तत्कालीन सांसद श्री महेश पोद्दार की सांसद निधि से 13,15,955 रु. के व्यय पर किया गया। इसके लिए श्री महेश पोद्दार ने 7 फरवरी, 2020 को अनुशंसा किया जिसकी प्रति पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के निजी सहयक श्री अंजन सरकार को भी प्रषित है।

     

     

     

    इस बाउंड्रीवाल को सूर्य मंदिर समिति के लोगों ने अप्रैल 2024 को तोड़ दिया है जिसके विरुद्ध जमशेदपुर अक्षेस ने सिदगोड़ा थाना में 14 अप्रैल, 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराया।

    ऐसा इन्होंने इसलिए किया कि शंख मैदान पर कब्जा कर लिया जाय। आश्चर्य है कि इस योजना का न तो शिलान्यास हुआ, न लोकार्पण हुआ और न शिलापट्ट लगाया गया।
    श्री राय ने कहा कि मैंने अपनी विधायक निधि से शंख मैदान का सौंदर्यीकरण कराने मैदान में पार्क के चारों ओर बैठने के लिए बेंच लगाने और शंख को उचित स्थान पर रखने तथा श्रीमद्भागवत गीता में वर्णित छः शंखों को मैदान के किनारे लगाने के लिए अनुशंसा भेजा था जिसे उप विकास आयुक्त ने स्वीकृत कर अगस्त, 2023 को निधि विमुक्त कर दिया। तबसे इसका निर्माण सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह नहीं होने दे रहे हैं। उन्होंने जनता में अफवाह फलाया कि मैं शंख मैदान में बास्केटबाॅल और कबड्डी का कोर्ट बनाकर धार्मिक आस्था पर प्रहार कर रहा हूँ। जब भी जमशेदपुर अक्षेस के कर्मी काम करने गए तो इन्होंने उन्हें भगा दिया। जबकि पूरा शंख मैदान विधायक निधि और अन्य सरकारी निधियों से बना हुआ है। वस्तुस्थिति यह है कि ये लोग इस मैदान और चिल्ड्रेन पार्क के व्यावसायिक लाभ ले रहे थे। प्रवेश करने वालों से 5 रुपए की अवैध वसूले कर रहे थे, जिसे मैंने बंद करवा दिया।

     

     

     

    श्री राय ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सूर्य मंदिर समिति अब जेल में बंद अपराधियों के इशारा और समर्थन पर चलने लगी है। भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अमित शर्मा को जेल से मिली धमकी इसका प्रमाण है।

    श्री राय ने कहा कि जिला प्रशासन से मेरी शिकायत है कि वे सरकारी संपत्ति की रक्षा करने में विफल साबित हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी से मिले सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी
    Next Article जमशेदपुर कोर्ट में समय से पहले बदलाव क्यों : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.