Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह :मदन बरनवाल के घर छापेमारी में 15 लाख की लॉटरी जब्त, पांच गिरफ्तार, बरनवाल फरार
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    गिरिडीह :मदन बरनवाल के घर छापेमारी में 15 लाख की लॉटरी जब्त, पांच गिरफ्तार, बरनवाल फरार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गिरिडीह के पंजाबी मुहल्ला में मदन बरनवाल के घर छापेमारी में 15 लाख की लॉटरी जब्त, पांच गिरफ्तार, बरनवाल फरार
    गिरिडीह : गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने शहर के पंजाबी मुहल्ला के एक घर में छापेमारी कर करीब 15 लाख का अवैध लॉटरी को जब्त किया। वही पांच आरोपी को भी पुलिस ने दबोचा है। जबकि खुद मास्टर माइंड मदन बरनवाल फरार बताया जा रहा है। ये पहला मौका है जब एसपी को मिले गुप्त सूचना पर 15 लाख की लॉटरी को जब्त किया गया।

     

     

    एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो की टीम ज्वाइंट छापेमारी कर इस ऑपरेशन को पूरा किया। बुधवार को मिले सफलता के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जब्त 15 लाख की लॉटरी का ड्रॉ डेट आज ही था, लेकिन इसे पहले ही ज्वाइंट ऑपरेशन में इसे जब्त कर लिया गया।

     

     

    इधर गिरफ्तार अपराधियो में तीन और धंधेबाज पंजाबी मुहल्ले का अनिल कुमार, अभिषेक दास, और आदित्य दास है जबकि मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागादी का इम्तियाज अंसारी और पचंबा थाना इलाके का दरियाडीह निवासी तालिब खान शामिल हैं। लेकिन जब दोनो थाना प्रभारी ने मदन बरनवाल के घर छापेमारी किया, तो अलग अलग बेग, बड़े बड़े डिब्बे के साथ कई झोला में 50 से 60 बंडल में लॉटरी के ढेर पड़े हुए थे। जिसे तत्काल पुलिस के लिए गिनना संभव नहीं था, तो पुलिस जब्त लॉटरी के बंडल को जैसे तैसे बेग, झोला और बड़े बड़े डिब्बे में जब्त कर थाना ले आई। इधर पूछताछ में पांचों आरोपियों ने कबूला की उन्हें मदन बरनवाल ही सारे लाटरी की आपूर्ति किया करता था।

     

     

    लिहाजा, मदन बरनवाल पिछले कई सालों से इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। जब्त सारी लाटरी 25 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक में बिकना था। और 26 जून को ड्रा डेट था। इधर एसपी के निर्देश पर अब फरार मदन बरनवाल को लेकर छापेमारी भी किया जा रहा है। एसपी ने कहा की मदन बरनवाल और इसके सिंडिकेट के टारगेट में 20 साल से 35 साल तक के युवा रहा करते थे। जिन्हे लॉटरी बेचा जाता था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क व संसद के विरोध में अंतर होना चाहिए, संसदीय मर्यादा के अनुरूप हो असहमति:ओम बिरला
    Next Article सर्वदलीय जन एकता मंच के बैनर तले जन समस्याओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.