Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली को पानी का उचित हिस्सा मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखूंगी: आतिशी
    Breaking News Headlines राजनीति

    दिल्ली को पानी का उचित हिस्सा मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखूंगी: आतिशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2024Updated:June 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली को पानी का उचित हिस्सा मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखूंगी: आतिशी

    नयी दिल्ली:दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने कहा है कि वह स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बावजूद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगी जब तक हरियाणा द्वारा “दिल्ली के लिए पानी का उचित हिस्सा” जारी नहीं किया जाता।

    दिल्ली के लिए उसके हिस्से का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर शुरू की गई आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है।

     

     

    उन्होंने कहा, “मेरा रक्तचाप और शर्करा का स्तर गिर रहा है और मेरा वजन भी कम हो गया है। कीटोन का स्तर बहुत अधिक है जो लंबे समय में हानिकारक प्रभाव डाल सकता है। चाहे मेरे शरीर को कितना भी कष्ट क्यों न हो, मैं भूख हड़ताल तब तक जारी रखूंगी जब तक हरियाणा पानी नहीं छोड़ देता।”

    एक वीडियो संदेश में दिल्ली की मंत्री ने कहा कि रविवार को चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की।

     

     

     

    मंत्री ने दावा किया कि हरियाणा ने पिछले तीन हफ्तों में राष्ट्रीय राजधानी के लिए छोड़े जाने वाले यमुना के पानी में दिल्ली का हिस्सा 100 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) कम कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि 100 एमजीडी कम पानी मिलने की वजह से दिल्ली में पानी की कमी हो गई है, जिससे यहां के 28 लाख लोग प्रभावित हैं।

     

     

     

    दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के बाद कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि वे इस बात पर विचार करेंगे कि क्या उनका राज्य शहर को अतिरिक्त पानी उपलब्ध करा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपातकाल की 50वीं बरसी पर देशवासी संकल्प लें ताकि फिर कोई इसे लागू करने की हिम्मत ना करे: मोदी
    Next Article दिल्ली के मंत्रियों ने जलसंकट का त्वरित समाधान करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.