Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 22, 2024Updated:June 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा, रविवार को जिला कार्यालय पर होगा आयोजन, मंडल कार्यालय एवं बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे श्रद्धासुमन अर्पित

    जमशेदपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर बलिदान दिवस के रूप में मनाएगी। रविवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 71वें बलिदान दिवस पर पार्टी के साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। वहीं, जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यालय एवं बूथों पर श्रद्धापूर्वक बलिदान दिवस मनाया जाएगा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि महान क्रांतिकारी और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रविवार, सुबह 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित की जाएगी। इस दिन जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल कार्यालय एवं बूथों पर बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। सुधांशु ओझा ने बताया कि बलिदान दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी मंडल अध्यक्ष व जिला स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम आएंगे घाटशिला बुरुडीह झील का होगा कायाकल्प ,करेंगे कई योजनाओं का शिलान्यास -उद्घाटन
    Next Article अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बेगूसराय के 10 प्लस टू हाई स्कूल सर्व एवं समस्या संग्रह अभियान की गई शुरुआत

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.