Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुजल एवं स्वच्छ गांव बनाने का मुखिया ,जल सहिया एवं स्वच्छता ग्राहीयों को दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News झारखंड

    सुजल एवं स्वच्छ गांव बनाने का मुखिया ,जल सहिया एवं स्वच्छता ग्राहीयों को दिया गया प्रशिक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *सुजल एवं स्वच्छ गांव बनाने का मुखिया ,जल सहिया एवं स्वच्छता ग्राहीयों को दिया गया प्रशिक्षण……….*

    कल दिनांक- 19/10/2019 को संध्या बेला में जामताड़ा जिला के समाहरणालय में स्थित एसजीएसवाई भवन में सुजल एवं स्वच्छ गांव के विषय पर जिला स्तर पर द्वितीय चरण में जामताड़ा एवं फतेहपुर प्रखंड के जल सहिया, मुखिया एवं स्वच्छता ग्राहीयों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। आज द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह किया गया।उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में प्रशिक्षक जिला कनीय अभियंता श्री आशीष कुमार, जिला समन्वयक श्रीमति रूबी कुमारी एवं श्री अनुज कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में ओडीएफ प्लस की गतिविधियों के बारे में सभी जलसहिया एवं मुखिया को विस्तार पूर्वक बताया गया। शौचालय के उपयोग को बढ़ाने के संबंध में तथा शौचालय के रखरखाव को ठीक से रखने को लेकर जानकारी दी गई । साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए इसका उचित प्रबंधन के बारे में बताया गया एवं कम से कम उपयोग करते हुए ग्रामीण स्तर पर चर्चा कर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए एवं पाइप लाइन कनेक्शन के माध्यम से शुद्ध जल को घर-घर तक पहुंचाने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर सोशल मैपिंग तैयार किया गया। साथ ही ग्रामीण स्तर पर योजनाओं के संचालन एवं निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिला कनीय अभियंता ने बताया कि पानी के जल मीनार से जो भी लाभुक जुड़े हुए हैं उनका एक उपभोक्ता समिति बनाई जाए तथा हर महीने ₹62 के हिसाब से प्रति घर समिति के अकाउंट में पैसा जमा किया जाएगा तथा संचालन के समय रखरखाव में जरूरत के हिसाब से खर्च किया जाएगा। जिससे कि योजना का ऑपरेशन एंड मेंटिनेस सही तरीके से हो सके, ताकि लाभुक स्वावलंबी बनकर योजना का लाभ ले सके। सभी जल सहिया को ग्राम स्तर पर और सभी मुखिया को पंचायत स्तर पर विकास की योजनाओं को गति प्रदान करने को कहा गया है। साथ ही बैठक कर सरकार की योजनाओं के बारे में जिला ,प्रखंड ,पंचायत एवं ग्राम स्तर पर अपनी सहभागिता देते हुए लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है। जिससे सभी ग्रामों का सर्वांगीण विकास हो सके। अंत में सभी मुखिया, जल सहिया, एवं स्वच्छता ग्राहीयों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने 1200 फीट पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास
    Next Article भारतीय सेना ने POK में तीन आतंकी कैंप तबाह किये, 10 पाक सैनिक मारे: सेना प्रमुख

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.