Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चीन: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की मौत
    नई दिल्ली. चीन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित गुआंग्डोंग प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई है. चीन की सरकारी मीडिया ने शुक्रवार दोपहर में कहा कि मीझोउ शहर में 38 अन्य लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इसने कहा कि इसी शहर में इसके पहले नौ अन्य लोगों की मौत हुई थी. बता दें कि अप्रैल में ही चीन में 100 साल की सबसे भयावह बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी. इस दौरान भी चीन के कई प्रांत सैलाब में डूबे थे. इस सैलाब ने लाखों घरों को अपनी चपेट में ले लिया.

     

     

    दरअसल दक्षिण चीन का गुआंग्डोंग प्रांत मूसलाधार बारिश का प्रकोप झेल रहा है. हालत ये है कि दक्षिण चीन में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसकी वजह से कई इलाकों में जल-प्रलय जैसे हालात हो गए हैं. जिसके चलते लोगों को सुरक्षित ठिकानों में शिफ्ट किया गया है.

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसके साथ ही फसलें भी नष्ट हो गईं हैं. अधिकारियों के अनुसार, बचाव दल की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचा रही हैं.

     

     

    इससे पहले गुरुवार को भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदाओं से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए गुआंग्डोंग में इमरजेंसी रिस्पॉन्स के लेवल को बढ़ा दिया गया था. ताकि लोगों तक जल्दी मदद पहुंच सके. कई अन्य प्रांतों में पहले ही लेवल-IV इमरजेंसी रिस्पॉन्स एक्टिव कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक चीन में बाढ़ का मौसम पिछले सालों के मुकाबले इस बार पहले शुरू हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
    Next Article ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को 4.5 साल जेल की सजा

    Related Posts

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    July 11, 2026

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    July 11, 2026

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    संजय राउत का बड़ा खुलासा: पिंपरी-चिंचवड में 400 करोड़ की लूट का आरोप

    कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर क्यों चुप हैं?

    जादूगोड़ा में सवालों के घेरे में ‘चाय वाला करोड़पति’: संपत्ति की जांच की मांग

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.