Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यापक रूप से घाटशिला में चल रहा है नशा मुक्ति अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    व्यापक रूप से घाटशिला में चल रहा है नशा मुक्ति अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    व्यापक रूप से घाटशिला में चल रहा है नशा मुक्ति अभियान

    घाटशिला:देशभर के अन्य हिस्सों की तरह घाटशिला में भी नशा मुक्ति अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। झारखण्ड सरकार के दिशा-निर्देश पर घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में भी नशा मुक्ति अभियान को लेकर रथ यात्रा निकाली गई है जो गांव-गांव घूमकर नशा से होनी वाली समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक कटेगा। घाटशिला प्रखंड के बीपीआरओ जयप्रकाश पंडित ने ब्लॉक परिसर में रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मचारी भी मौजूद थे।
    बीपीआरओ जयप्रकाश पंडित ने कहा कि रथ निकालने का उद्देश्य नशा मुक्ति अभियान को लेकर व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को लेकर 26 जून तक गांव-गांव एवं शहर में घूम-घूमकर रथ के माध्यम से आम नागरिकों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील किया जाएगा। साथ ही नशा के दुष्प्रभाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा समाज एवं व्यक्ति को दीमक की तरह खोखला कर देता है। नशा मुक्त समाज के लिए उन्होंने युवाओं से आगे आने की अपील किया। कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवा ही महत्ती भूमिका निभा सकते है। युवाओं के द्वारा नशा सेवन से होने वाली समस्या लोगों के बीच रखने तथा नशा मुक्ति का संदेश दिए जाने का व्यापक असर समाज पर पड़ेगा। उन्होंने स्वस्थ जीवन, खुशहाल परिवार और आदर्श समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्ति को महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही सभी से संकल्प लेने का भी आह्वान किया कि वे स्वयं भी मादक पदार्थो का कभी सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्र एवं समाज को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल ने शीर्ष पठारी क्षेत्र में स्कूल में ज्ञानवर्धक सत्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
    Next Article योग के रंग में रंगा घाटशिला अनुमंडल, आम से लेकर खासतक के लोगों ने किया योग

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.