Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में होनेवाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु डाॅ गोस्वामी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में होनेवाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु डाॅ गोस्वामी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में होनेवाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु डाॅ गोस्वामी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने आज बहरागोड़ा प्रखंड के पाँचरुलिया, दिगबरदा तथा खामार गांव में घर-घर जाकर लोगों से 23 जून को खंडामौदा गांव में आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि कोलकाता, झाड़ग्राम, जमशेदपुर तथा आसपास के 13 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी प्रदान किया जाएगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में रक्त जांच एवं रक्तचाप जांच की व्यवस्था रहेगा। जमशेदपुर के पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों का नेत्र जांच कराया जाएगा। नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रतिष्ठित स्वंयसेवी संस्था सिटिजन्स फाऊँडेशन के द्वारा किया जा रहा है। डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि विगत 3 वर्षों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 51 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि गरीबों तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुंचाना इन स्वास्थ्य शिविरों का प्रमुख उद्देश्य है। जनसंपर्क अभियान में डॉ गोस्वामी के साथ मुखिया पंचानन मुंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सनामयी बेरा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष, भाजपा नेता सुभाष राणा, रविंद्र मुंडा, लक्ष्मीकांत गिरी, यादव पात्र, प्रदीप धड़ा, स्वरूप मुंडा, मनोज माइति, बीजू जेना, विशेश्वर धड़ा, शीतल जेना, शिवू गिरी, आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवा कांग्रेस के निःशुल्क सेवा शिविर में पेंशन हेतु भरवाया गया फार्म
    Next Article विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, उप विकास आयुक्त हुए शामिल, बोले- जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन सर्वोत्तम तरीका

    Related Posts

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    July 12, 2026

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    July 12, 2026

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.