Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

    प्रत्येक माह कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण व जांच करें:- उपायुक्त

    आज दिनांक 19/06/2024 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।

    बैठक में मुख्य रूप से खाद्यान आपूर्ति, जन वितरण प्रणाली दूकान से संबंधित मामले, दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, धोती साड़ी योजना समेत आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

    जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न वितरण को लेकर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक कार्डधारी लाभुकों को उचित दरों पर उचित मात्रा में ससमय खाद्यान्न वितरण करना सुनिश्चित करायें साथ ही खाद्यान्न वितरण योजना को सुचारु रुप से एवं पारदर्शिता के साथ चलाने हेतु प्रत्येक माह कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण व जांच करते हुए प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया।

    चावल दिवस को लेकर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक माह को किसी निश्चित दिनांक को चावल दिवस के रूप में मनाते हुए कार्डधारी लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण कराने का निर्देश दिया गया। धोती साड़ी योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने शत प्रतिशत लाभुकों के बीच धोती साड़ी योजना का लाभ देने का निर्देश दिया। पैक्स केंद्र का संचालन अच्छे से करने एवं पैक्स केंद्र के माध्यम से किसानों से क्रय किए गए धान के एवज में उन्हें विभिन्न किस्तों में राशि भुगतान ससमय कराने का निर्देश दिया गया जिससे किसानों को आर्थिक रुप से समस्या ना हो। वहीं लाभुकों से प्राप्त होने वाले विभिन्न शिकायतों का निष्पादन ससमय करने को लेकर भी जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों में लाभुकों को दिए जाने वाले अनाज, नमक, दाल, चीनी आदि की उपलब्धता उठाव एवं वितरण आदि की समीक्षा की गई. साथ ही दाल-भात केन्द्रों के नियमित संचालन को लेकर निदेशित किया गया।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व. संजय श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर लगाया छबील, वृद्धाश्रम में दी गई सेवा
    Next Article जामताड़ा अनुमण्डल (सम्पूर्ण जिला) अंतर्गत सभी निजी एवं सरकारी स्कूल तथा महाविद्यालय के कैम्पस के बाहर 100 गज की परिधि में कोई भी सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकेगा; अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा द्वारा निषेधाज्ञा जारी

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.