Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुशासनहीनता के चलते भाजयुमो के दो जिला पदाधिकारी को जमशेदपुर भाजपा ने किया निलंबित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अनुशासनहीनता के चलते भाजयुमो के दो जिला पदाधिकारी को जमशेदपुर भाजपा ने किया निलंबित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनुशासनहीनता के चलते भाजयुमो के दो जिला पदाधिकारी को जमशेदपुर भाजपा ने किया निलंबित

     

    जमशेदपुर:अपने कड़े अनुशासन एवं पार्टी लाइन के लिए जाने जानी वाली भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता बरतने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी गंभीर है। पिछले दिनों भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी मोंटी अग्रवाल एवं भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के आईटी सेल प्रभारी आशीष कुमार साहू के द्वारा फेसबुक अकाउंट से संगठन एवं पार्टी के वरीय नेताओं के ऊपर लगातार की जा रही टिप्पणी को संज्ञान में लेते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए उक्त नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

     

    मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पत्र जारी कर भाजयुमो के दोनों जिला पदाधिकारी को पदमुक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जारी पत्र में बताया गया कि विगत कुछ दिनों में आपके द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार संगठन एवं संगठन के वरीय नेताओं पर अनर्गल टिप्पणी करने का मामला संज्ञान में आया है। इस प्रकार सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रुप से की गई टिप्पणी से संगठन की छवि धूमिल हो रही है।

     

     

    यह आचरण दलीय अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की ओर से जारी पत्र में दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करते हुए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, दोनों पदाधिकारियों को इस मामले में तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित में देने को कहा गया है कि क्यों नही आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए?

     

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई जगह नही है। यदि किसी ने भी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से अनुशासन भंग किया तो ऐेसे लोगों पर पार्टी निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो अनुशासन भंग करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाने में देरी नहीं लगाई जाएगी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो महत्वपूर्ण सड़क को विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से पथ निर्माण विभाग से मिली स्वीकृति
    Next Article झारखंड सरकार सरकारी महाविद्यालयों में पीजी की पढ़ाई बंद करना चाहती है:राजीव रंजन सिंह

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.