Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन होगा माफ
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन होगा माफ

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन होगा माफ
    ==============
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का दिया तोहफा_*
    ==============
    *_मुख्यमंत्री ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी_*
    ==============

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों के बीव बांटी 68 करोड 96 लाख 67 हज़ार रुपए की परिसंपत्ति_*
    ==============
    ● *_राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*

    ● *_आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दिव्यांग महिला और युवा समेत हर वर्ग और तबके के उत्थान के लिए हो रहा कार्य_*

    ● *_हम सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य को दे रहे नई दिशा और दिशा_*

    ● *_राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का होगा संरक्षण और सौंदर्यीकरण_*

    *_श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। वहीं, 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी । इसके साथ किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस बाबत नियुक्ति प्रक्रियाओं को तेज गति के साथ पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया है ।

    *_विकास को एक बार फिर गति देने का अभियान शुरू_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर विकास को गति देने का अभियान शुरू हो चुका है। राज्यवासियों को कई नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े चार वर्ष हो चुके हैं । इसमें दो वर्ष कोरोना से निपटने में लग गए। लेकिन, इस दौरान श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार ने विकास का जो नया आयाम लिखा, वह इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। हमारी सरकार उसी राह पर चलकर राज्य को संवार रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दिव्यांग महिला और युवा समेत हर वर्ग और तबके के उत्थान, विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

    *_राज्य के हर व्यक्ति को साथ लेकर बढ़ रहे हैं आगे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर व्यक्ति और परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ रही है । हम सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य को नई दिशा और दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगल -झाड़, पठार और नदियों की तलहटी और रिमोट एरियाज में रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंची है। हम इस सोच के साथ काम कर रहे हैं कि सरकार की योजनाओं से कोई भी वंचित नहीं रहे। यही वजह है कि “आपकी सरकार, आपके द्वार, आपके अधिकार,” कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारी आपके घरों तक पहुंचे और आपकी समस्याओं का समाधान करने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ दिया । यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

    *_राज्य में स्थित निजी प्रतिष्ठानों और फैक्ट्री में 75 प्रतिशत स्थानी को नौकरी दिलाने के लिए चलेगा अभियान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के अंदर स्थित प्रतिष्ठानों और फैक्ट्री में 75% नौकरी स्थानीय को देने का कानून बनाया है । इस कानून का अनिवार्य रूप से पालन होगा। इसके लिए निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

    *_शिक्षा का ऐसा दीया जलाना है जो कभी बूझे नहीं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर व्यक्ति को शिक्षित करने की सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है उन्होंने कहा कि हम शिक्षा का ऐसा दीया जलाएंगे, जो कभी बूझेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं। आज निजी विद्यालयों की तर्ज पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तथा मॉडल स्कूल खोले गए हैं। छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इज़ाफ़ा किया गया है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन मिल रहा है । विदेशों में पढ़ाई के लिए भी सरकार पूरा खर्च वहन कर रही है। इसके अलावे भी कोई ऐसी योजनाएं हैं, जो बच्चों के भविष्य को नई उड़ान दे रही है।

    *_सरकारी विद्यालयों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई अगले माह से हो जाएगी शुरू_*

    राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अगले माह से जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी मुख्यमंत्री ने आज भरोसा दिलाते हुए कहा कि इसके लिए जनजातीय शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

    *_किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाताओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। किसानों के हित में कई योजनाएं चल रही है। अब किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन को माफ करने का सरकार ने निर्णय लिया है ।

    *_इन योजनाओं की मिली सौगात_*

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कुल 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 37 करोड़ 96 लाख 55 हज़ार रुपए की 112 योजनाओं का उद्घाटन तथा 114 करोड़ 80 लाख 16 हज़ार रुपए की 71 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, मुख्यमंत्री ने 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों के बीव 68 करोड 96 लाख 67 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियां बांटी।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्री दीपक बिरुवा, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्री मंगल कालिंदी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजू गिरि , पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहुभाषीय काव्य गोष्ठी लोकमंच का भव्य आयोजन
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    Related Posts

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 4, 2026

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.