Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब सब्जियों पर नजर रखेगी सरकार, रेट को नियंत्रित करने के लिए हस्‍तक्षेप भी करेगी
    Breaking News Headlines राजनीति

    अब सब्जियों पर नजर रखेगी सरकार, रेट को नियंत्रित करने के लिए हस्‍तक्षेप भी करेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अब सब्जियों पर नजर रखेगी सरकार, रेट को नियंत्रित करने के लिए हस्‍तक्षेप भी करेगी
    नई दिल्‍ली: देश में बढ़ती हुई खाद्य महंगाई सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है. खाद्य मुद्रास्‍फीति को नियंत्रित करने के लिए अब सरकार आवश्‍यक वस्‍तुओं की सूची में 16 नए नाम शामिल करने पर विचार कर रही है.सरकारी की योजना सब्जियों को भी निगरानी सूची में डालने की है. आवश्‍यक वस्‍तुओं की लिस्‍ट में शामिल वस्‍तुओं की कीमतों पर सरकार नजर रखती है. नजर रखने से इनके रेट में होने वाले उतार-चढ़ाव को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है. साथ ही दाम ज्‍यादा बढ़ने पर सरकार रेट को नियंत्रित करने के लिए हस्‍तक्षेप भी करती है.

     

    जानकारों के मुताबिक सब्जियों की कीमतों में सबसे अधिक उतार-चढ़ाव होता है. इसलिए मूल्य निगरानी वाली 16 नई संभावित वस्तुओं में सब्जियों को शामिल किया जा सकता है. फिलहाल सरकार की निगरानी सूची में 22 वस्‍तुएं शामिल हैं. 16 और वस्‍तुओं को इसमें शामिल करने से इनकी संख्‍या बढ़कर 38 हो जाएगी.

     

     

    सरकार आवश्‍यक वस्‍तुओं के रेट में होने वाले फेरबदल पर नजर रखती है. इससे सरकार को उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक पर इनके पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन किया जा सके. देशभर के 167 केंद्रों से इन वस्‍तुओं के थोक और खुदरा कीमतों को रोजाना एकत्रित किया जाता है और इनके विश्‍लेषण किया जाता है. आवश्‍यक वस्‍तुओं के दाम बढने पर सरकार हस्‍तक्षेप करके रेटों को नियंत्रित भी करती है. इन हस्‍तक्षेपों को मूल्‍य स्थिरीकरण कोष अथवा मूल्‍य समर्थन योजना जैसी स्‍कीमों के जरिए आगे बया जाता है.

     

     

    खाद्य वस्तुओं की कीमतों में मामूली गिरावट से खुदरा मुद्रास्फीति मई में घटकर 4.75 फीसदी पर आ गई है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल, 2024 में 4.83 फीसदी थी. वहीं, एक साल पहले यानी मई, 2023 में यह 4.31 फीसदी थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 8.69 प्रतिशत रही, जो अप्रैल में 8.70 प्रतिशत थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली में गहराए जल सकंट पर कांग्रेस ने ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.