Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 World Cup 2024: अमेरिका ने रचा इतिहास, पहुंचा सुपर 8 में, पाकिस्तान विश्वकप से हुआ बाहर
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    T20 World Cup 2024: अमेरिका ने रचा इतिहास, पहुंचा सुपर 8 में, पाकिस्तान विश्वकप से हुआ बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    T20 World Cup 2024: अमेरिका ने रचा इतिहास, पहुंचा सुपर 8 में, पाकिस्तान विश्वकप से हुआ बाहर
    नई दिल्ली. मेजबान यूएसए और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेला जाने वाला आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 30वां मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. रद्द हुए इस मैच से दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिए गए. अमेरिका की टीम 5 अंक लेकर सुपर 8 में पहुंच गई जबकि पाकिस्तान का अगले दौर में पहुंचने का सपना चकनाचूर हो गया. पहली बार टी20 विश्व कप में खेलने उतरी अमेरिका की टीम ने इतिहास कायम किया है. उसने अपने पहले प्रयास में यहां तक का सफर तय किया है. फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले जाने वाले इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका.

     

     

    अमेरिका 4 मैचों में 5 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा. आयरलैंड (USA vs IRE) दो मैचों में दो हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है. पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत लगातार 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है. अमेरिका ने अपने पहले मैच में कनाडा को हरया जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर बड़ा उलटफेर किया. हालांकि तीसरे मैच में उसे भारत के खिालफ हार मिली. पाकिस्तान की टीम अगर अपना आखिरी लगी मैच आयरलैंड के खिलाफ जीत भी जाती है तो भी उसके अधिकतम 4 अंक ही होंगे.

     

     

     

    अमेरिका टी20 वर्ल्ड कप 2024 सुपर 8 में पहुंचने वाली छठी टीम बनी. इससे पहले भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमों ने सुपर 8 का टिकट कटा लिया है. इस विश्व कप में 20 टीमें शिरकत कर रही हैं. इन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है. चारों ग्रुप की टॉप दो टीमों को सुपर 8 का टिकट मिलना है.

     

     

    अमेरिका की टीमें 8 खिलाड़ी ऐसे हैं जो भारतीय मूल के हैं. इनमे कप्तान मोनांक पटेल, हरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, नोसथुष केंजिगे, नितीश कुमार, मिलिंद कुमार, सौरभ नेत्रवलकर, और निसर्ग पटेल शामिल हैं. नेत्रवलकर ने भारत खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज का विकेट चटकाया. वह भारत की ओर से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टाइलिश रेड साड़ी पहने साउथ की हसीना श्रद्धा दास ने ढाया कहर
    Next Article जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.