Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुवैत अग्निकांड: PM मोदी ने भारतीयों की सहायता के लिए कीर्ति वर्धन सिंह को भेजा विदेश
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    कुवैत अग्निकांड: PM मोदी ने भारतीयों की सहायता के लिए कीर्ति वर्धन सिंह को भेजा विदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुवैत अग्निकांड: PM मोदी ने भारतीयों की सहायता के लिए कीर्ति वर्धन सिंह को भेजा विदेश
    नई दिल्ली. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हो रहे हैं। कुवैत शहर के मंगाफ क्षेत्र में बुधवार को एक इमारत में लगी आग में कई भारतीय मजदूरों के मारे जाने की खबर के बाद उनको वहां भेजा गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने, मारे गए लोगों के पार्थिव शवों को जल्द वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए तत्काल कुवैत की यात्रा कर रहे हैं।”

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भयावह आग की घटना में कई लोगों की मौत पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “कुवैत शहर में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

    उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। प्रभावितों की मदद के लिए वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।” इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस घटना पर गहरा दुख जताया।

     

     

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, “कुवैत शहर में आग की घटना की खबर से गहरा दुख हुआ है। खबर है कि 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 50 से ज्यादा लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत शिविर में गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।”

     

     

    उन्होंने कहा, “इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। जो लोग घायल हुए हैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधितों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।” इस बीच, कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका पहले ही कुवैत सिटी के अस्पतालों का दौरा कर चुके हैं। जिनमें कई घायल भारतीय मजदूरों को भर्ती कराया गया है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इस त्रासदी के संबंध में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर (+965-65505246) जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाजियाबाद : तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    Next Article NEET पर सुप्रीम आदेश: 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम, रद्द होंगे सभी के स्कोरकार्ड

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.