Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लंबित विकास योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो : सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    लंबित विकास योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो : सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लंबित विकास योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो : सरयू राय

    विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से कहा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत टाटा लीज और टाटा लीज के बाहर हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर अक्षेस के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाएं ताकि लंबित विकास योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो सके।

     

     

    श्री राय ने कहा है कि जमशेदपुर में दो नगर पालिका कार्यरत हैं एक झारखंड सरकारी की जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र सिमति और दूसरा टाटा स्टील की टीएसयूआईएसएल। झारखंड नगरपालिका अधिनियम के अनुसार यदि जमशेदपुर शहर में कोई औद्योगिक नगर समिति बनती है तो उसकी अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त करेंगे। पिछले कुछ समय से मैं महसूस कर रहा हूँ कि दोनों नगर पालिकाओं के बीच समन्वय में जमीन आसमान का अंतर हो गया है, जिसके कारण पेयजल, बिजली, शहर की साफ-सफाई, आवासीय क्षेत्रों के जल निकास के नालों तथा सीवरेज-ड्रेनेज को सशक्त बनाने के लिए दोनों नगर पालिकाओं के बीच समन्वित तरीके से जो कार्य होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है।

     

     

    काफी पहले तय हुआ था कि माॅनसून से पहले शहर के बड़े जल निकास नालों की सफाई कर दी जाएगी और नागरिकों के घरों से होकर बड़े नालों तक पानी ले जाने वाले नालियों को सुदृढ़ किया जाएगा, परंतु इस विषय में कोई खास प्रगति की सूचना नहीं है। यदि है तो नगर पालिकाओं को यह प्रमाण सार्वजनिक करना चाहिए। फैक्ट्री से होकर सिदगोड़ा, भुइयांडीह और लिट्टी चैक होकर स्वर्णरेखा नदी पर गिरने वाला बड़ा नाला के लिट्टी चैक से नदी तक के भाग की सफाई काफी दिनों से नहीं हो पा रही है। ऐसे ही बर्मामाइंस में ट्रक पार्किंग के नीचे के नाले की सफाई भी काफी दिनों से नहीं हुई है, जिस कारण आधे से एक घंटे की बारिश से ही नालों का पानी लोगों के घरों में घूस जाता है। यह स्थिति सीतारामडेरा और बारीडीह के कई इलाकों में भी है।

     

     

    इसके अतिरिक्त 15वें वित्त आयोग की निधि तथा जिला योजना की निधि से होने वाली कई परियोजना अधर में लटकी हुई है। मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के फेज 2 तथा मानगो पुल और बारीडीह, बिहारी बस्ती के बीच रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का कार्य भी गति नहीं पकड़ रहा है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाकर नालों के गंदे पानी को नदी में गिरने के पहले साफ करने की खबरें जमशेदपुर अक्षेस और टाटा स्टील यूआईएसएल के माध्यम से विगत तीन वर्षों में आधा दर्जन से अधिक बार अखबारों में छप चुकी है परंतु योजना पर एक इंच भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति भी दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। बस्तियों एवं टाटा लीज क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा कब्जा इसका एक बड़ा कारण है। कानून व्यवस्था के नगरीय प्रशासन विभाग के विभिन्न पहलुओं के विषय में नगरपालिकाओं की भूमिका की समीक्षा भी होनी चाहिए ताकि वहाँ की जनता चोरी छिनतई से उबे बिना अमन-चैन की जिंदगी गुजार सके। नगर पालिका क्षेत्रों में जेपीएलई के मामलों में भी पक्षपातपूर्ण और चुनिंदा निर्णय हो रहा है, जिसकी समीक्षा आवश्यक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुवैत में रिहाइशी इमारत में लगी आग में भारतीयों समेत 41 की मौत
    Next Article आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री से मिलकर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दी बधाई

    Related Posts

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    May 14, 2026

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    May 14, 2026

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    नीट-2026: मेहनत का कत्ल और जवाबदेही से बचता सिस्टम | राष्ट्र संवाद

    अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस: रिश्तों की अंतिम शरणस्थली | राष्ट्र संवाद

    राष्ट्रहित में अपील: 1967 से आज तक ‘आर्थिक अनुशासन’ का संदेश | राष्ट्र संवाद

    भगवान झूलेलाल मंदिर में अखंड पाठ का भोग,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    एग्रिको ट्रिपल मर्डर: रिश्ते, रिटायरमेंट और करोड़ों की रकम के बीच उलझती जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.