Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुवैत में रिहाइशी इमारत में लगी आग में भारतीयों समेत 41 की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    कुवैत में रिहाइशी इमारत में लगी आग में भारतीयों समेत 41 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कुवैत में रिहाइशी इमारत में लगी आग में भारतीयों समेत 41 की मौत

    दुबई:  कुवैत में श्रमिकों के आवास वाली एक इमारत में बुधवार को लगी भीषण आग में 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है। खाड़ी देश से मिल रही खबरों के अनुसार, मरने वालों में कुछ भारतीय भी शामिल हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि आग बुधवार तड़के कुवैत के दक्षिणी अहमदी गवर्नरेट के मंगाफ क्षेत्र में स्थित छह मंजिला इमारत के रसोईघर में लगी।

     

     

     

    बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 160 लोग रहते थे, जो एक ही कंपनी के कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि वहां रहने वाले कई कर्मचारी भारतीय थे।

    कुवैत में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज भारतीय श्रमिकों से जुड़ी दुखद आग दुर्घटना के संबंध में दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। सभी संबंधित लोगों से अनुरोध है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ें। दूतावास हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    कुवैत की कुल जनसंख्या में भारतीय 21 प्रतिशत (10 लाख) तथा कार्यबल में 30 प्रतिशत (लगभग 9 लाख) हैं।

    विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुवैत सिटी में आग लगने की घटना की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। खबर है कि 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे राजदूत मौके पर गए हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।”

     

     

     

    उन्होंने कहा, “इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारा दूतावास इस संबंध में सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।”

    ‘कुवैत टाइम्स’ की खबर के अनुसार, कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबाह ने पुलिस को मंगाफ इमारत के मालिक, इमारत के चौकीदार और श्रमिकों के लिए जिम्मेदार कंपनी के मालिक को घटनास्थल पर आपराधिक साक्ष्य कर्मियों की जांच पूरी होने तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

    घटनास्थल का दौरा करने के बाद मंत्री ने एक बयान में कहा, “आज जो कुछ हुआ वह कंपनी और भवन मालिकों के लालच का परिणाम है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर :राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा आश्रय गृह का निरीक्षण
    Next Article लंबित विकास योजनाओं का शीघ्र क्रियान्वयन हो : सरयू राय

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.