Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोहन माझी की पत्नी ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि मेरे पति मुख्यमंत्री बनेंगे
    Breaking News Headlines ओड़िशा राजनीति

    मोहन माझी की पत्नी ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि मेरे पति मुख्यमंत्री बनेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोहन माझी की पत्नी ने कहा, कभी नहीं सोचा था कि मेरे पति मुख्यमंत्री बनेंगे

    भुवनेश्वर: मोहन चरण माझी ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। माझी के परिवार के सदस्यों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है, क्योंकि उनमें से किसी ने कभी नहीं सोचा था कि वह ओडिशा के मुख्यमंत्री बनेंगे।

     

     

    मोहन की मां, पत्नी और दो बेटे भुवनेश्वर में सरकारी आवास में रहते हैं। मंगलवार को जब माझी को नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया तो उनका परिवार आश्चर्यचकित रह गया। उन्हें सबसे पहले स्थानीय समाचार चैनलों से उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की जानकारी मिली। उस क्षण तक वे पूरी तरह से इस निर्णय से अनजान थे।

    आवाज में अविश्वास और गर्व के मिलेजुले भाव के साथ मोहन की पत्नी प्रियंका ने कहा, “मैनें कभी नहीं सोचा था कि वो (मोहन) मुख्यमंत्री बनेंगे। मुझे ये तो उम्मीद थी कि उन्हें नए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंत्रिमंडल में मंत्री पद मिलेगा। लेकिन यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक चौंका देने वाला था।”

     

     

     

    प्रियंका ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ टीवी पर समाचार देख रहे थे, तभी उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में पता चला। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके पति ओडिशा के लोगों और अपने निर्वाचन क्षेत्र क्योंझर के लिए अच्छा काम करेंगे।

    मोहन माझी की मां बाले माझी ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बन गया। उन्होंने कहा, “वह कम उम्र में ही लोगों की सेवा करने के लिए आगे आया। पहले वह सरपंच बना, फिर विधायक और अब मुख्यमंत्री।”

    माझी के बेटे कृष्ण केंद्रीय विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बड़ी हैरानी हुई कि मेरे पिता मुख्यमंत्री बन गए। मेरे दोस्त मुझसे पार्टी मांग रहे हैं।”

     

     

     

    मुख्यमंत्री पद के लिए मोहन माझी के नाम के ऐलान के बाद क्योंझर जिले के उनके पैतृक गांव रायकला में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। माझी के पास एक छोटा सा घर है, जहां वो अपना कार्यालय भी चलाते हैं।

    मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन माझी के एक पड़ोसी ने कहा, “हम बहुत खुश है कि हमारे माझी मुख्यमंत्री बन गए। वह एक विनम्र व्यक्ति हैं और निश्चित रूप से राज्य के लिए काम करेंगे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।”

    इस बीच, माझी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही उनके कई समर्थक और शुभचिंतक उन्हें बधाई देने के लिए भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाड़मेर में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी
    Next Article T20 World Cup: पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी

    Related Posts

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    June 28, 2026

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    June 28, 2026

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.