Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला
    Breaking News Headlines राजनीति

    अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    नयी दिल्ली: अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने की दिशा में काम करेंगी। अन्नपूर्णा देवी (55) ने कार्यभार संभालने से पहले पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मुलाकात की।

     

     

    उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘निवर्तमान महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात हुई, मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बहन स्मृति ईरानी जी द्वारा स्नेहसिक्त अगवानी और पूरे अपनेपन के साथ बधाई देने के उनके अंदाज ने अभिभूत किया। मंत्रालय के दायित्वों के निर्वहन में उनका प्रेरक मार्गदर्शन सदैव मेरे लिए प्रकाश पुंज की भांति उपयोगी होगा।’’

    महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने भी मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कार्यभार संभालने से पहले अपने कार्यालय में पूजा-अर्चना की।

     

     

    अन्नापूर्णा देवी की राजनीतिक यात्रा बिहार विधानसभा के लिए 1998 में हुए उपचुनाव में जीत से हुई। बाद में उन्होंने अविभाजित बिहार की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार में खान और भूविज्ञान राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह 2005 से 2014 तक झारखंड विधानसभा की सदस्य रहीं और 2012 में राज्य कैबिनेट मंत्री बनीं।

    अन्नापूर्णा देवी 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हो गईं और पार्टी के टिकट पर कोडरमा से चुनाव लड़ीं। उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबूलाल मरांडी को 4.55 लाख मतों के भारी अंतर से हराया।

    इस बार उन्होंने भाकपा (माले) के विनोद कुमार सिंह को 3.77 लाख मतों के अंतर से हराकर कोडरमा सीट बरकरार रखी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनदीप-बलदीप करवा चुके है लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज
    Next Article आनंद मार्ग के प्रयास से राजीव कुमार ने कैंसर बीमारी से ग्रसित रोगी की जान बचाने के लिए दिया सिंगल डोनर प्लेटलेट

    Related Posts

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    August 24, 2026

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    August 24, 2026

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    August 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    झारखंड- बंगाल सीमावर्ती इलाके में तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

    बहरागोड़ा में चीनी के बढ़ते दाम से मिठाई कारोबार से लेकर घर की रसोई तक का बिगड़ा बजट

    ग्रामीणों ने काण्ड्रा पुलिस को भी घेरा, अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया

    काण्ड्रा में 75 साल की आस्था का उत्सव, दुर्गापूजा को मिलेगा भव्य स्वरूप

    पैगम्बर मोहम्मद की जयंती पर जमशेदपुर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

    बड़बिल-दो दिवसीय ऑल ओडिशा जेकेए कराटे चैंपियनशिप आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.