Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनदीप-बलदीप करवा चुके है लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मनदीप-बलदीप करवा चुके है लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मनदीप-बलदीप करवा चुके है लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज

    टैंडम पुश-अप के रिकॉर्डधारी सिंह भाईओं को सीजीपीसी ने किया सम्मानित
    ……कौन कहता है कि आसमान में सुराख़ नहीं हो सकता, एक पत्थर हो तबियत से उछालो यारों… इस कहावत को साक्षात चरितार्थ किया है जमशेदपुर के आदित्यपुर निवासी दो सिख यूवकों ने नाम है मनदीप सिंह और बलदीप सिंह। दोनों सिख यूवकों ने टैंडम पुश-अप (दो लोगों द्वारा एक साथ किया जाता) में ऐसा कमाल किया कि उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया।

     

    मनदीप और बलदीप की इस उपलब्धि पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने दोनों भाइयों का साकची स्थित कार्यालय में शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया है। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा कमिटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंदर सिंह ने दोनों प्रतिभावान भाईयों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें और लोगों को प्रेरित करने का अनुरोध उनसे किया है। भगवान सिंह, शैलेंदर सिंह, अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, परविंदर सिंह सोहल, हरदीप सिंह छनिया समेत दोनों भाईओं के माता-पिता सुरेंदर सिंह और सतवंत कौर भी इस अवसर पर मौजूद रहे.

    गौरतलब है कि आदित्यपुर निवासी ‘सिंह ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर सरदार सुरेंदर सिंह और बीबी सतवंत कौर के दोनों सुपुत्र सरदार मनदीप सिंह और बलदीप सिंह ने अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए टैंडम पुश-अप के क्षेत्र में अपना नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के अलावा इंटरनेशनल बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। 30 वर्षीय मनदीप सिंह ने बताया है कि उन्होंने अपने भाई बलदीप सिंह के साथ एक मिनट में 28 टैंडम पुश-अप लगाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मनदीप सिंह का कहना है कि उनके भाई बलदीप सिंह ने इससे पूर्व कोरोना काल में सबसे ज्यादा साइड जम्प पुश-उप लगाकर इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रेकार्ड और इंडिया बुक और रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं।

     

     

    इस रिकॉर्ड के पीछे एक प्रेरणादायक कहानी है। लिम्का बुक में यह रिकॉर्ड बनाने की यात्रा 26 मार्च, 2022 को शुरू हुई जहाँ दोनों भाइयों ने पूरी लगन और निष्ठां से अभ्यास करना शुरू किया और एक महीने के भीतर ही रिकॉर्ड बनाने लायक अपने आप को तैयार कर लिया। लेकिन इस रिकॉर्ड के लिए एक महीने का अभ्यास उनके लिए उतना कठिन नहीं था जितना कठिन था इस रिकॉर्ड के परिणाम के आने का इंतज़ार करना था। दोनों भाइयों ने पूरी शक्ति, समर्पण और अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत की थी, लेकिन अब उन्हें अंतिम परिणामों की प्रतीक्षा करनी पड़ रही थी। एक साल के लम्बे इंतज़ार के बाद निराशा में उन्होंने छोड़ देने का फैसला किया था। लेकिन फिर उन्होंने बहाये गए पसीने और दर्द को अपनी प्रेरणा के स्रोत के रूप में लेना शुरू कर दिया

     

     

    ताकि नए रिकॉर्ड या कुछ नए अवसरों के अभ्यास के लिए आगे बढ़ सकें। और अंततः मेहनत रंग लायी आखिरकार मनदीप और बलदीप ने अपना नाम अंतरराष्ट्रीय पुस्तक में रिकॉर्ड दर्ज करवाने में सफलता अर्जित कर ली। फिर ठीक 735 दिनों के लंबे इंतजार के बाद, उन्हें आधिकारिक तौर पर एक मिनट में सबसे ज्यादा टैंडेम पुश-अप करने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने की सुचना मिली। ‘सिंह ब्रदर्स’ को पांच माह बाद अप्रैल 2024 को प्रमाण पत्र मिला। ‘सिंह ब्रदर्स’ मनदीप सिंह और बलदीप सिंह का कहना है कि दिन-प्रतिदिन खुद को बेहतर बनाना, खुद पर विश्वास रखना, कड़ी मेहनत और धैर्य रखना ही सफलता का मूलमंत्र है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रांसजेंडर काम्युनिटी के लिए काम करने वाली उत्थान संस्था के द्वारा एडवाइजारी कमिटी का गठन
    Next Article अन्नपूर्णा देवी ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार संभाला

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.