Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया
    Headlines

    T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया
    नई दिल्ली. टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में एक के बाद एक लो स्कोरिंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. टूर्नामेंट का 21वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी अफ्रीकी टीम ने 114 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे बांग्लादेश हासिल नहीं कर पाई और रोमांचक अंदाज में साउथ अफ्रीका ने 4 रन से मुकाबला जीत लिया.

     

    न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पूरी टीम 6 विकेट गंवाकर 113 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी. एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस पिच पर बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी पारी हेनरिक क्लासेन ने खेली, वह 44 गेंदों पर 46 रन बनाकर आउट हुए. रीजा हैंड्रिग्‍स और टिस्‍टर्न स्‍टब्‍स अपना खाता तक नहीं खोल पाए. तंजिम हसन साकिब ने तीन बैटर्स को चलता किया. ओपनिंग बैटर क्विंटन डी कॉक महज 11 गेंदों पर 18 रन ही बना पाए.

     

     

    ये स्कोर तो छोटा था, लेकिन बांग्लादेश की टीम इसे हासिल नहीं कर पाई. जी हां, 114 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 109 रन के स्कोर तक ही पहुंच सकी. नतीजन, अफ्रीका ने आखिर में 4 रन से मैच को रोमांचक अंदाज में जीत लिया. एक वक्‍त पर मुश्किल में नजर आ रही बांग्‍लादेश की टीम की वापसी तौहीद हृदोय ने कराई. उन्‍होंने नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 34 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली. इस दौरान उनके बैट से दो चौके और इतने ही छक्‍के आए. दूसरे छोर पर महमूदुल्‍लाह रियाद ने उनका साथ निभाया. दोनों के बीच 44 रनों की अहम साझेदारी बनी. जिसकी मदद से स्‍कोर 100 रन के करीब पहुंच गया.

     

     

    टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका के पास है. अमेरिका में पहली बार कोई आईसीसी इवेंट हो रहा है. ऐसे में टेम्परेरी स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जा रहा है. लेकिन, इस पिच ने टूर्नामेंट का मजा किरकिरा कर दिया है. न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में एक के बाद एक लो स्कोरिंग मुकाबले खेले जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा ने जहीर संग शादी के सवालों पर कहा- मुझे इसकी आदत हो गई है
    Next Article छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हिंसा प्रभावित बलौदाबाजार का किया दौरा

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची एयरपोर्ट पर राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा का भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं ने जताया समर्थन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसदन में उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस केंद्र, जामताड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.