Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरे कार्यकाल में मोदी का पहला कदम, पीएम किसान निधि की किस्त संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    तीसरे कार्यकाल में मोदी का पहला कदम, पीएम किसान निधि की किस्त संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तीसरे कार्यकाल में मोदी का पहला कदम, पीएम किसान निधि की किस्त संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर

    नयी दिल्ली: लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सबसे पहले जिस फाइल पर हस्ताक्षर किया, वह पीएम किसान निधि की 17 वीं किस्त जारी करने से संबंधित है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने कहा कि नयी सरकार का पहला फैसला किसानों के कल्याण के लिए उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आने वाले समय में सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहती है।

     

     

    पीएम किसान की 17वीं किस्त से 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और इसके तहत लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

    अधिकारियों के मुताबिक फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद मोदी ने कहा, ‘‘हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद हस्ताक्षरित पहली फाइल किसान कल्याण से संबंधित है। हम आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और भी अधिक काम करते रहना चाहते हैं।’’

     

     

    केंद्र सरकार की इस योजना के तहत साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्तों के माध्यम से कुल मिलाकर 6,000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इस योजना के तहत, हर चार महीने में एक बार पैसे हस्तांतरित किए जाते हैं।

    मोदी ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचंद्रबाबू नायडू ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी
    Next Article मंत्रिपरिषद के 72 सदस्यों ने ली शपथ, नौ सदस्यों की जगह खाली

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.