Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 9 जून को बिष्टुपुर रीगल मैदान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वाहन पर होगा ब्राह्मण महाजुटान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    9 जून को बिष्टुपुर रीगल मैदान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वाहन पर होगा ब्राह्मण महाजुटान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    9 जून को बिष्टुपुर रीगल मैदान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति के आह्वाहन पर होगा ब्राह्मण महाजुटान

    भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के आयोजन के लिए रविवार 9 जून को जमशेदपुर के रीगल मैदान में पारिवारिक मिलन सह महाजुटान का आयोजन होगी. इसको लेकर शहर के ब्राह्मणों में विशेष उत्साह है. कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार सहित कई चक्र में थानावार बैठकें भी आयोजित हुए हैं. शुक्रवार को भालूबासा स्थित एक होटल में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा पत्रकार-वार्ता का आयोजन हुआ.

     

    मीडिया को संबोधित करते समिति के संस्थापक सह आयोजन के मुख्य संयोजक सेवानिवृत्त पुलिस उपाधिक्षक कमल किशोर ने बताया कि ब्राह्मणों को पारिवारिक रूप से एकत्रित करने के लिए आराध्य भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव आयोजन पर बिष्टुपुर रीगल मैदान में विराट कार्यक्रम निर्धारित है. कहा कि संध्या 4 बजे से सभा स्थल पर जमशेदपुर के ब्राह्मण परिवारों का महाजुटान होगा. कार्यक्रम की शुरुआत में धर्म रक्षिणी महासभा के 101 पुरोहितों द्वारा सामूहिक स्वस्ति वाचन एवं भगवान परशुराम जी की पुष्पांजलि सह आरती होगी. भोजपुरी की प्रख्यात गायिका इंदु सोनाली एवं गायक चंदन तिवारी अपनी टीम सहित भक्तिमय भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे. बताया की आयोजन के निमित्त 25 हज़ार ब्राह्मण परिवारों तक निमंत्रण पत्रिका पहुंचाई गयी है.

     

     

    सभी आंगतुकों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी. श्री दिवेंदु त्रिपाठी भगवान परशुराम पर व्याख्यान देंगे. आयोजन के सफल क्रियांवयन के लिए स्वागत समिति, भोजन समिति, व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, यातायात समिति, मीडिया प्रकोष्ठ, परिवहन समिति का गठन किया गया है. इसके अतिरिक्त 25 सदस्यीय व्यवस्था प्रमुख को भी नामित किया गया है जिनकी देखरेख में यह समिति समितियाँ कार्यक्रम के सफल संचालन को क्रियांवित करेंगे.

     

     

    पत्रकार वार्ता में विशेष रूप से कमल किशोर, राकेश्वर पांडेय, मानस मिश्रा,नकुल तिवारी, मुन्ना चौबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, श्रीनिवास तिवारी, वेदप्रकाश उपाध्याय, हरेंद्र मिश्रा, राजेश झा, रविंद्र मिश्रा, धनुर्धर त्रिपाठी, अप्पू तिवारी, आनंद जी ओझा, अधिवक्ता पवन तिवारी, विजय तिवारी, छोटन मिश्रा, अरविंद पांडेय, रविशंकर तिवारी, संजीव आचार्या, सहित अन्य मौजूद रहें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में हारने वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार सम्मांसद हैं: अखिलेश
    Next Article एनडीए हिंदुस्तान का सबसे सफल प्री-पोल अलायंस, मैं ह्रदय से सबका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं: मोदी

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.