Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, कैदी को छुरा मारा
    Breaking News Headlines

    तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, कैदी को छुरा मारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, कैदी को छुरा मारा

    नयी दिल्ली:  दिल्ली की तिहाड़ जेल में कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक कैदी छुरा लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी हितेश को घायल अवस्था में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

    एक अधिकारी ने बताया कि जेल के अंदर बुधवार को सुबह करीब सवा ग्यारह बजे गोगी गिरोह के सदस्य हितेश और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के दो अन्य सदस्यों के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था।

    एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बर्फ तोड़ने वाली छेनी जैसे धारदार हथियार से हितेश पर हमला किया गया था।

     

     

    पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया, “बुधवार को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की ओर से हरी नगर पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि तिहाड़ जेल से एक जख्मी व्यक्ति को अस्पताल लाया गया है। इस सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली।”

    उन्होंने कहा, “हितेश पर हमला करने वालों के नाम गौरव लोहार और गुरिंदर बताए गए हैं। अभी तक हमलावरों के पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, इसकी जांच अभी जारी है। हितेश को चोटें आईं थी और उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

     

     

    अधिकारी ने बताया कि हितेश साल 2019 से जेल में है, जबकि गौरव और गुरिंदर पर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा चल रहा है।

    पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने आगे कहा, “जख्मों को देखते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।”

    गैंगस्टर ताजपुरिया की पिछले साल मई में इसी जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleT20 World Cup : युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को 3 विकेट से हराया
    Next Article झारखंड: रामगढ़ में दो किलो से अधिक कच्ची अफीम जब्त, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 21, 2025

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.