Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की जनता ने राजग पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया, इतिहास में यह एक अभूतपूर्व पल: मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    देश की जनता ने राजग पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया, इतिहास में यह एक अभूतपूर्व पल: मोदी

    News DeskBy News DeskJune 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देश की जनता ने राजग पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया, इतिहास में यह एक अभूतपूर्व पल: मोदी

    नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बहुमत हासिल करने को भारत के इतिहास में ‘एक अभूतपूर्व पल’ करार दिया और देशवासियों को विश्वास दिलाया कि वह उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।

    लोकसभा चुनाव के अब तक आए नतीजों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की ओर अग्रसर है लेकिन बहुमत से वह दूर नजर आ रही है। भाजपा अब तक 38 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है जबकि 201 सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। भाजपा कुल मिलाकर 239 सीटों पर आगे है, लेकिन 543 सदस्यों वाली लोकसभा में बहुमत के लिए आवश्यक 272 के जादुई आंकड़े से वह पीछे है। राजग का आंकड़ा 300 के करीब पहुंचता दिख रहा है।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।’’

    उन्होंने ‘समर्पण भाव से अथक मेहनत’ करने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

    प्रधानमंत्री ने ओडिशा में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता का आभार जताया और कहा कि यह जीत सुशासन और राज्य की अनोखी संस्कृति के लिए है।

    उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’’

    भाजपा ने ओडिशा में अब तक आठ विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है और 73 अन्य क्षेत्रों में उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

    निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार राज्य की कुल 147 विधानसभा सीट में से बीजू जनता दल (बीजद) एक सीट जीत चुकी है जबकि 47 पर आगे है। कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है और 13 पर आगे है।

    आंध्र प्रदेश में राजग के शानदार प्रदर्शन को उन्होंने असाधारण जनादेश करार दिया और इसके लिए उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार जताया।

    उन्होंने इस जीत के लिए तेदेपा नेता चंद्रबाबू नायडू, जनसेना पार्टी के पवन कल्याण और भाजपा नेताओं को बधाई दी।

    उन्होंने कहा, ‘‘हम आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले समय में राज्य समृद्ध हो।’’

    तेदेपा, भाजपा और जनसेना का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आंध्र प्रदेश में 21 लोकसभा और 139 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है, जिसमें 25 विधानसभा क्षेत्रों में मिली जीत भी शामिल है।

    निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित नवीनतम जानकारी के अनुसार, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने 19 विधानसभा सीटें जीती हैं, जनसेना ने पांच और भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की है, जबकि वाईएसआरसीपी अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है, हालांकि वह 11 सीटों पर आगे चल रही है।

    इतिहास में यह एक अभूतपूर्व पल: मोदी देश की जनता ने राजग पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचतरा लोकसभा की जनता ने बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है. मैं इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश करूंगा: कालीचरण सिंह.
    Next Article गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.