Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कमोवेश सभी तैयारी पूरी कर ली
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कमोवेश सभी तैयारी पूरी कर ली

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कमोवेश सभी तैयारी पूरी कर ली

    घाटशिला:लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होनी है। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कमोवेश सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना को लेकर जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के दिल की धड़कन भी बढ़ गई है। हालांकि जमशेदपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी विद्युतवरण महतो एवं झामुमो प्रत्याशी समीर महंती के बीच मुख्य मुकाबला है। जाहिर है की दोनों ही प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों के बीच भी मतगणना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों ही दल के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के जीत का दावा कर रहे है। हालांकि एग्जिट पोल सामने आने के बाद से भाजपा अपनी जीत को लेकर ज्यादा कॉंफिडेंट है। भाजपाई दावा कर रहे है कि लगातार तीसरी दफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में एनडीए की सरकार बन रही है। भाजपाइयों का मानना है कि मतगणना समाप्त होते-होते पार्टी 370 एवं एनडीए 400 का आंकड़ा हासिल कर लेगी। भाजपाई जमशेदपुर सीट पर भी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो की जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं, झामुमो एवं कांग्रेसियों का मानना है कि 4 जून की मतगणना के साथ भाजपाइयों का भ्रम टूट जाएगा। केंद्र में 2004 की पुनरावृत्ति देखने को मिलेगी, जहां उम्मीद के विपरीत कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनी थी। विपक्षियों की मानें तो बहुमत का आंकड़ा हासिल कर केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन सरकार बनाएगी। विपक्षी नेता जमशेदपुर सीट पर पार्टी प्रत्याशी समीर महंती की जीत का भी दावा कर रहे है। झामुमो व कांग्रेसियों की मानें तो समीर महंती को सभी वर्ग एवं धर्म विशेष के लोगों का भरपूर साथ मिला है जिससे उनकी जीत तय हैं। बहरहाल, मतगणना में कुछ ही समय बचा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जमशेदपुर सीट के साथ देशभर में चुनावी परिणाम किसके पक्ष में रहा और किसे जनता ने नकार दिया हैं।

    विद्युतवरण महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक, केंद्र में भी एनडीए सरकार बनना तय-विजय पांडेय

    भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्वी मऊभण्डार के पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय ने पार्टी प्रत्याशी विद्युतवरण महतो की जीत सुनिश्चित करार दिया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर सीट से विद्युतवरण महतो जीत की हैट्रिक लगाएंगे। जनता का विश्वास और साथ विद्युतवरण महतो के साथ बना हुआ है। उन्होंने केन्द्र में एकबार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है।

    समीर महंती की जीत तय, केंद्र में भी बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार-काल्टू चक्रवर्ती

    प्रदेश कांग्रेस के सचिव काल्टू चक्रवर्ती की मानें तो जमशेदपुर सीट से गठबंधन के प्रत्याशी रहे समीर महंती की जीत तय है। समीर महंती के पक्ष में पार्टी नेताओं से ज्यादा क्षेत्र की जनता ने ही काम किया है। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया है। कहा कि मतगणना के साथ ही भाजपाइयों का मोदी मैजिक भ्रम टूट जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शंकोसाई मानगो के द्वारा एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
    Next Article घाटशिला व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम ने घाटशिला बस स्टैंड पर लोगों के बीच ओआरएस तथा पानी बोतल का किया वितरण

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.