Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की माता बलवंत कौर खनूजा का पूरे विधि विधान के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की माता बलवंत कौर खनूजा का पूरे विधि विधान के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 2, 2024Updated:June 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की माता बलवंत कौर खनूजा का पूरे विधि विधान के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार

    जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की माता बलवंत कौर खनूजा का आज पूरे विधि विधान के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने अश्रुपूरित नैनों से उन्हें अंतिम विदाई दी. स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिये शहर के अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. सुबह 9.30 बजे साकची स्थित आवास पर उनके शव को अंतिम दर्शन के लिये रखा गया. वहां से शव को साकची गुरुद्वारा होते हुए स्वर्णरेखा बर्निंग घाट ले जाया गया. वहां भी भजन कीर्तन के साथ उन्हें अंतिम अरदास दी गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, व्यवसायी, कारोबारी, विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, सिख संगठन के प्रतिनिधि, पत्रकार आदि मौजूद थे.
    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, अवकाशप्राप्त डीआईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक बडक़ुंवर गागराई, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक दुलाल भुइयां, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायत खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, टिनप्लेट कंपनी के एमडी चंद्रशेखर राममूर्ति, कांग्रेस नेता अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, सुधांशु ओझा, राजेश शुक्ल, संजीव सिंह, जूना अखाड़ा के अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, निशान सिंह, बॉबी सिंह, शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव आदि मौजूद थे. दाह संस्कार के बाद साकची गुरुद्वारा में अरदास की गई. विदित हो कि श्री काले की माता का परसों शाम स्वर्गवास हो गया था. उनके पुत्र त्रिलोचन सिंह पम्मी, दलजीत सिंह राजे, अमरप्रीत सिंह काले, रणवीर सिंह बब्बू सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकल्पना सोरेन ने कम वक्त में राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में बनाई पहचान
    Next Article बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में शाम में आई आंधी पानी ने तबाही मचाया

    Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    June 5, 2026

    प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : दिनेश कुमार

    प्रतिवेदन लेखन व दस्तावेजीकरण पर युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

    विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस केंद्र, जामताड़ा में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

    पर्यावरण संरक्षण जन-जागरूकता का विषय, इसे जन आंदोलन बनाना होगा : दिनेश कुमार

    भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम की हो रही सराहना

    पर्यावरण दिवस पर भाजपा बारीडीह मंडल ने किया वृक्षारोपण

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.