Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में आखिरी चरण के चुनाव में छिटपुट हिंसा
    Breaking News Headlines

    बंगाल में आखिरी चरण के चुनाव में छिटपुट हिंसा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बंगाल में आखिरी चरण के चुनाव में छिटपुट हिंसा

    कोलकाता, एक जून (भाषा) लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में शनिवार को पश्चिम बंगाल में नौ संसदीय क्षेत्रों में मतदान के दौरान छिटपुट हिंसक घटनाएं हुईं। जादवपुर एवं डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस, इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

    वैसे निर्वाचन आयोग ने दावा किया है कि अबतक मतदान शांतिपूर्ण रहा है तथा उसे 11 बजे तक ईवीएम के काम नहीं करने एवं एजेंट को मतदान स्थल पर जाने से रोकने जैसी 1,450 शिकायतें मिली हैं।

     

     

    राज्य के विभिन्न हिस्सों में तृणमूल कांग्रेस, आईएसएफ और भाजपा के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं। वे मतदान केंद्र में चुनाव एजेंट को जाने से रोकने पर एक दूसरे से भिड़ गये।

    जादवपुर संसदीय क्षेत्र के भांगर में तृणमूल और आईएसएफ के समर्थकों के बीच टकराव हो गया। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर देसी बम फेंके।

    पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    स्थिति को नियंत्रित करने के क्रम में सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया एवं कई देसी बम बरामद किये।

    जयनगर संसदीय क्षेत्र के कुलटुली में नाराज मतदाताओं ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों को जलाशय में फेंक दिया। उन्होंने चुनावी धांधली का आरोप लगाया।

    पश्चिम बंगाल के निर्वाचन कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह छह बजकर 40 मिनट पर जयनगर (सुरक्षित) संसदीय क्षेत्र के कुलटुली विधानसभा क्षेत्र में बेनिमाधवपुर एफपी स्कूल के समीप सेक्टर ऑफिस से ‘रिजर्व’ ईवीएम एवं कागजात स्थानीय भीड़ ने लूट लिये तथा एक सीयू (कंट्रोल यूनिट) एक बीयू (बैलट यूनिट), दो वीवीपैट मशीनें एक तालाब में फेंक दी गयीं।’’

     

     

     

    निर्वाचन कार्यालय ने लिखा, ‘‘सेक्टर पुलिस थोड़ा पीछे थी। सेक्टर ऑफिस ने प्राथमिकी दर्ज करायी है और जरूरी कार्रवाई शुरू की गयी है। इस सेक्टर के सभी छह मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया निर्बाध ढंग से चल रही है। सेक्टर ऑफिस को नयी ईवीएम एवं कागजात उपलब्ध कराये गये।’’

    वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल के पार्टी मामलों के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र धू-धूकर जल रहा है। जादवपुर के भांगर में बम फेंके गये तथा जयनगर के कुलटुली में नाराज ग्रामीणों ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन तालाब में फेंक दिया, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के गुंड़े उन्हें वोट देने नहीं देंगे।’’

    उन्होंने लिखा, ‘‘लेकिन सबसे अधिक प्रभावित डायमंड हार्बर है जहां से ममता बनर्जी के भतीजे और उनके संभावित उत्तराधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया जा रहा है, उन्हें मतदान स्थलों पर बैठने नहीं दिया जाता है, उनके मतदान दस्तावेजों को नष्ट कर दिया गया। पश्चिम बंगाल पुलिस अभिषेक बनर्जी के गुर्गे की तरह व्यवहार कर रही है। यहां तक मुसलमानों को भी नहीं बख्शा गया है, क्योंकि उनमें से बड़ी संख्या में लोग माकपा प्रत्याशी प्रतीकुर रहमान को वोट दे रहे हैं। तृणमूल की धर्मनिरपेक्षता उसी क्षण मर जाती है जब मुसलमान उनके खिलाफ वोट डालने लगते हैं।’’

    उसके बाद कोलकाता पुलिस ने दावा किया यह घटना चुनाव प्रकिया शुरू होने से पहले सुबह में हुई।

    कोलकाता पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बंगाल में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से काफी पहले सुबह करीब छह बजे यह घटना घटी। पुलिस और सीएपीएफ ने तत्काल दखल दिया एवं बदमाशों के खिलाफ कदम उठाये। कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है। भांगर में बिना किसी बाधा के मतदान शुरू हुआ है और शांतिपूर्ण चल रहा है।’’

    तृणमूल समर्थकों ने आईएसएफ पर मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए हिंसा करने का आरोप लगाया है। भांगर के पोलरहाट में सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज किया तथा संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

    अन्य घटना बाघाजतिन क्षेत्र में हुई जहां एक आईएसएफ कार्यकर्ता की गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी। इस कथित घटना के सिलसिले में तृणमूल समर्थकों पर आरोप लगाये गये।

    तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी का गढ़ समझे जाने वाले डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र में तृणमूल एवं भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हुई। भाजपा उम्मीदवार अभिजीत दास ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। तृणमूल ने आरोप से इनकार किया है। बनर्जी इस संसदीय सीट से फिर संसद पहुंचने की कोशिश में हैं।

    दास जब एक मतदान स्थल पर पहुंचे तब तृणमूल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाये। जवाब में दास अपनी कार से बाहर निकले और जवाबी नारे लगाये।

     

     

     

    इसी तरह, माकपा प्रत्याशी प्रतीकुर रहमान ने जब कैनिंग क्षेत्र में एक मतदान स्थल पर पहुंचने की कोशिश की तब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाये।

    डायमंड हार्बर के सतगछिया में मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोपों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पिटाई की। कुलटुली क्षेत्र में दो भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में घायल हो गये।

    जादवपुर के गांगुली बागान में मार्क्सवदी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से पीटा और उनके कैंप कार्यालयों में तोड़फोड़ की। हालांकि, तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया और इस वामदल पर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया।

    बड़ानगर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। वहां माकपा प्रत्याशी तन्मय भट्टाचार्य जब एक मतदान स्थल के बाहर खड़े थे तब उनपर हमला किया गया। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनपर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया।

    प्रदेश कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिफ आफताब को पत्र लिखकर उनसे विभिन्न क्षेत्रों में हो रही कथित अनियमिताओं एवं गड़बड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

    बसीरहाट के पुलिस अधीक्षक हुसैद मेहदी रहमान ने कहा कि संदेशखालि के बायरमारी में तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प में तीन लोग घायल हुए। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपहले मतदान, बाद में मां का दाह संस्कार: बिहार के परिवार ने कहा
    Next Article  आक्रोशित महिला ने चप्पल से कर दी मोबाइल दुकानदार दिनेश की पिटाई

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.