Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड : भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड : भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया

    दुमका:झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीता सोरेन ने शनिवार को मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की मांग की।

    जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने दावा किया कि मतदान प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है।

     

     

    सीता ने कहा, ‘‘मैंने दुमका शहरी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और वहां मतदान प्रक्रिया में अनियमितताएं पाईं। मैंने इस संबंध में उपायुक्त को सूचित कर दिया है।’’

    उन्होंने कहा कि वहां बिना अनुभव वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों  को तैनात किया गया है जिसके कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह देरी जानबूझकर की जा रही है। मैं निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर यहां मतदान रद्द करने और पुनर्मतदान कराने के लिए कहूंगी।’’

     

     

    सीता ने बूथ संख्या 44 और 45 पर मतदान प्रक्रिया में देरी के बारे में मतदाताओं से शिकायतें मिलने के बाद यह मुद्दा उठाया।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने उनके आरोपों का खंडन किया और कहा कि तीन लोकसभा क्षेत्रों – दुमका, राजमहल और गोड्डा में मतदान सुचारू रूप से जारी है।

    कुमार ने  बताया कि यदि सुबह 11 बजे तक हुए मतदान को शामिल किया जाए तो दुमका में 29.24 प्रतिशत, गोड्डा में 29.39 प्रतिशत और राजमहल में 30.04 प्रतिशत मतदान हुआ है।

     

     

    दुमका लोकसभा सीट के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। पूर्वाह्न 11 बजे तक छह विधानसभा क्षेत्रों में से जामा में 30.12 प्रतिशत, दुमका में 28.02, जामताड़ा में 26.41, नाला में 30.62 , सारठ में 30.31 और शिकारीपाड़ा में 30.71 प्रतिशत मतदान हुआ है।

    झारखंड : भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के प्रथम दैनिक समाचार पत्र उदितवाणी के संस्थापक संपादक राधेश्याम अग्रवाल के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति – प्रमोद मिश्रा
    Next Article उदितवाणी समाचार पत्र के संस्थापक और संपादक राधेश्याम अग्रवाल जी के निधन से गहरा दुःख : मुकेश मित्तल

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.